
irfan
जयपुर
राजस्थान के भरतपुर जिले से बड़ी खबर है। बीस लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले बदमाशों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इन बदमाशों ने बारहवीं के छात्र का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था । बारह घंटों तक लगातार पुलिस एक्शन में जुटी रहीं और आखिर आरोपियों के चंगुल से छात्र को छुड़ा लिया। मामला भरतपुर जिले के डीग कस्बे का है। पुलिस ने बताया कि डीग कस्बे के पुराना बस स्टैंड इलाके में व्यस्त रोड पर यह घटना हुई। डीग के वियाहाडी थाना इलाके के खोह गांव के रहने वाले 18 साल के इरफान को 4 युवकों ने किडनैप कर लिया। इरफान डीग में किराए पर कमरा लेकर रहता था।
इरफान के मकान मालिक बलबीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे ईको कार में सवार 4 युवक आए और सीधा इरफान के कमरे में घुस गए। उन लोगों ने इरफान को घसीटते हुए कार में डाल दिया। इस दौरान लगातार इरफान मदद के लिए चिल्लाता रहा। जब तक लोग मदद के लिए आगे आते, बदमाश उसे उठा कर ले गए। इरफान के रूम के पास रह रहे सरकारी स्कूल के एक पीटीआई संदीप कुमार ने बताया इरफान अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। अचानक तेज शोर सुनाई दिया। हमने बाहर जाकर देखा तो इरफान को चार युवक ग्रे कलर ईको कार में जबरन डालकर ले जा रहे थे।
वहीं खेती किसानी करने वाले इरफान के पिता मौज खां का कहना है कि उनका बेट 2017 से ही डीग में किराए पर रहकर रहकर पढ़ाई कर रहा है। वो तीन दिन पहले ही पढ़ाई के लिए गांव से डीग लौटा था। उधर डीग पुलिस और भरतपुर जिले की स्पेशल पुलिस टीमों को भरतपुर रेंज आईजी ने काम पर लगाया। देर शाम से आरोपियों को ट्रेस करने का काम शुरु किया गया और आज सवेरे करीब बारह से तेरह घंटों के बाद आरोपियों को धर ही लिया गया। इरफान को उनके पास से छुड़ा लिया गया हैं। बदमाशों ने इरफान के पिता से बीस लाख रुपए फिरौती मांगी थी।
Published on:
13 May 2023 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
