
जयपुर। प्रदेश में सीकर व नागौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार रात 11 बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सीकर जिले के हर्ष को बताया गया। इसकी सतह से गहराई 5 किमी अंदर थी। फिलहाल भूकंप के कारण यहां किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार राजस्थान में शनिवार देर रात आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप के कारण सीकर जिले के साथ-साथ डीडवाना, चूरू, नागौर जिले के कई इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर डीडवाना, कुचामन, लाडनूं, मकराना, सालासर, सीकर और खाटूश्यामजी में भी महसूस किया गया। इसके अलावा रींगस कस्बे, धोद और जीणमाता मंदिर में भी इसका असर देखने को मिला।
Updated on:
09 Jun 2024 02:21 pm
Published on:
09 Jun 2024 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
