10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक सवारों ने ऐसे मारी टक्कर कि रुपए से भरा बैग गिरा, ले कर फरार

क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के पास मंगलवार शाम को स्वयं सहायता समूह के पैसे एकत्र कर बाइक से आ रहे एनजीओ के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मार कर 93 हजार रुपए से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

image

aniket soni

Jun 30, 2015

क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के पास मंगलवार शाम को स्वयं सहायता समूह के पैसे एकत्र कर बाइक से आ रहे एनजीओ के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मार कर 93 हजार रुपए से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।

ह्यूमाना पीपल टू पीपल एनजीओ के कर्मचारी मावड़ी निवासी विजयपाल यादव ने बताया कि वह मंगलवार को जागुवास ग्राम से महिलाओं के स्वयं सहायता समूह से पैसे एकत्र कर अपनी बाइक से ढीस जा रहा था। जलालपुर के पास एक बाइक पर सवार होकर आए 4 बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार कर गिरा दिया। और 93 हजार रुपए से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना नाकेबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए दल भेजे है।

पहले भी हुई लूट

कोटपूतली के बाछड़ी मोहल्ला निवासी बलबीर सैनी से गत 5 जून को ग्राम गोकलपुर सोता नदी के पास तीन बाइक सवारों ने उसके पीछे से आ कर गर्दन पर कट्टा लगा 30 हजार रुपए लूट कर भाग गए थे, जिसका आज तक कोई पता नहीं चला है।

कर रहे हैं तलाश

थाना प्रभारी बहरोड़ कैलाश चौधरी ने बताया कि 93 हजार रुपए लूट के मामले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए दल बना कर कार्रवाई की जा रही है।