जयपुर। बीसलपुर बांध के सभी गेटों को बंद करने की तैयारी तेज हो गई थी। लेकिन आज अचानक से एक खबर ने फिर से बांधों के गेट की हाइट बढ़ा दी और पानी का डिस्चार्ज भी दुगना कर दिया। पानी की आवक के चलते गुरुवार सुबह बांध के गेट की हाइट बढ़ाई गई है।
बीसलपुर बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। यह बांध गत छह सितम्बर को लबालब हो गया है। इसके बाद बांध के गेट खोलना शुरू हुआ। पहले दो, फिर चार और बाद में छह गेट खोले गए। बांध के इन गेटों को दो से तीन मीटर की हाइट तक खोला गया था।