scriptभाजपा ने देर रात नियुक्त किए जिला चुनाव अधिकारी, जयपुर शहर की जिम्मेदारी कटारिया को | BJP appointed district election officer: rajasthan bjp latest news | Patrika News
जयपुर

भाजपा ने देर रात नियुक्त किए जिला चुनाव अधिकारी, जयपुर शहर की जिम्मेदारी कटारिया को

भारतीय जनता पार्टी ( bjp rajasthan ) ने शुक्रवार देर रात संगठन चुनाव के मद्देनजर जिला चुनाव अधिकारी व जिला सह चुनाव अधिकारियों की घोषणा की। पार्टी ( BJP ) के प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेन्द्र गहलोत की ओर से जारी इस सूची के अनुसार जयपुर शहर का चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री गुलाबचंद कटारिया ( gulabchand katariya ) को बनाया गया है।

जयपुरAug 24, 2019 / 01:53 am

abdul bari

जयपुर
भारतीय जनता पार्टी ( bjp rajasthan ) ने शुक्रवार देर रात संगठन चुनाव के मद्देनजर जिला चुनाव अधिकारी व जिला सह चुनाव अधिकारियों की घोषणा की। पार्टी ( BJP ) के प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेन्द्र गहलोत की ओर से जारी इस सूची के अनुसार जयपुर शहर का चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री गुलाबचंद कटारिया ( gulabchand katariya ) को बनाया गया है। इसके अलावा जयपुर देहात दक्षिण की जिम्मदारी पूर्व मंत्री अनिता भदेल ( anita bhadel ) को दी गई है। वहीं जयपुर देहात उत्तर का चुनाव अधिकारी जवाहर सिंह बेडम को बनाया गया है।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी को अजमेर शहर की जिम्मदारी

बात जोधपुर की करें तो जोधपुर शहर की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ( vasudev devnani ) को सौंपी गई है और जोधपुर देहात का चुनाव अधिकारी फूलचंद भिंडा को बनाया गया है साथ ही सहचुनाव अधिकारी आदूराम मेघवाल को बनाया गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ( ashok parnami ) को अजमेर शहर का चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो