4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Vidhansabha Chunav 2023: सीएम गहलोत और सचिन पायलट के सामने BJP से ये प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव! पढ़ें पूरी खबर

Rajasthan Vidhansabha Chunav 2023: भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के सामने उतारने वाले प्रत्याशियों को लेकर बुधवार को हुई बैठक में चर्चा कर ली है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Nov 02, 2023

RAJASTHAN ELECTION

Rajasthan Vidhansabha Chunav 2023 : भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के सामने उतारने वाले प्रत्याशियों को लेकर बुधवार को हुई बैठक में चर्चा कर ली है। सीएम के सामनेरपांच तो पूर्व डिप्टी सीएम पायलट के सामने तीन नामों के पैनल तैयार किए गए थे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से भाजपा ने जो पैनल तैयार किया था। उनमें जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व महेन्द्र सिंह राठौड़, हाल ही भाजपा में शामिल हुए रविद्र सिंह भाटी, राजेन्द्र गहलोत, नरेन्द्र सिंह कच्छावा और ममता परिवार के नाम शामिल है। सूत्रों के अनुसार सबसे ज्यादा चर्चा महेन्द्र सिंह राठौड़ पर हुई। इसके बाद राजेन्द्र गहलोत और नरेन्द्र सिंह कच्छावा के नाम पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि केन्द्रीयय चुनाव समिति की इस बैठक में करीब साठ नामों के पैनल पर सहमति बन गई है, जबकि करीब 16 सीटों पर अभी भी नाम तय नहीं हो सके हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा सीईसी की बैठक में 40 से ज्यादा नामों पर लगी मुहर, कभी भी जारी हो सकती है लिस्ट

पायलट के सामने अजित सहित तीन नामों पर चर्चा
टोंक विधानसभा सीट से भाजपा ने सचिन पायलट के सामने चुनाव में उतारने के लिए जिन नामों पर चर्चा की। उनमें अजित मेहता, लक्ष्मी जैन्, गणेश माहुर के नाम सबसे प्रमुख नामों में शामिल है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा ने जो पैनल दिया है, उसमें पहले नम्बर पर नाम अजित मेहता का है।

यह भी पढ़ें : Sachin Pilot-Sara Divorce: अंतिम बार इस दिन देखा गया था सचिन पायलट और सारा को एक साथ, कब हुआ तलाक?

Story Loader