इधर, अमित शाह के राजस्थान दौरे से ऐन पहले भाजपा को त्रिपुरा से बड़ी खुशखबरी मिल गई। दरअसल, त्रिपुरा में पंचायत चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। इस धमाकेदार जीत को लेकर अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिये पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामना दी हैं।
अपने सन्देश में शाह ने लिखा, ”त्रिपुरा पंचायत चुनावों में भाजपा की इस प्रचंड विजय पर, मैं त्रिपुरा की जनता का हृदय से अभिनंदन करता हूं और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री बिप्लब देव व उप मुख्यमंत्री श्री जिष्णु देब बर्मन और प्रदेश के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं।”
एक अन्य ट्वीट में लिखा गया, ”त्रिपुरा पंचायत चुनावों में ज़िला परिषद की सभी 100% सीटें, ग्राम पंचायत की कुल 99.4% सीटें व पंचायत समिति की 99% सीटों पर भाजपा को विजयी बना कर त्रिपुरा की जनता ने श्री नरेंद्र मोदी जी की केन्द्र व भाजपा की प्रदेश सरकार की विकास नीति व सुशासन में पुन: अपना विश्वास जताया है।”