4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटे बच्चों से भरी थी बस , हाइवे पर बस दौड़ता ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था…

अधिकतर बच्चों के खरोंचें आई हैं। कुछ के गंभीर चोटें भी लगी हैं। बस को मौके से हटाने के लिए क्रेन को बुलाया गया था।

2 min read
Google source verification
takker_photo_2022-07-19_08-44-53.jpg

जयपुर
झालावाड़ जिले में आज सवेरे स्कूली बच्चों से भरी एक बस बेकाबू होकर पलट गई। बस चालक जैसे ही फोरलेन रोड पर आया तो कुछ समय के बाद ही बस बेकाबू हो गई और डिवाईडर से टकराने के बाद पलट गई। बस में उस समय करीब पच्चीस बच्चे सवार थे। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोग तुरंत मदद के लिए रुक गए। बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और उसके बाद निजी एवं सरकारी वाहनों से बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बच्चों केें परिजन अस्पताल के पहुंचे। हादसा मिनी सचिवालय के सामने हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक जैसे ही फोरलेन रोड पर आया कि अचानक एक गाय बस के आगे आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने तेजी से बस काटी और बस डिवाईडर की ओर घुमा दी। लेकिन जैसे ही चालक फिर से बस का स्टेयरिंग घुमा पाता इससे पहले बस पलट गई। बस में सवार बच्चों की उम्र आठ साल से चौदह साल के बीच हैं। छह गंभीर घायल बच्चों में से दो को कोटा रेफर किया गया हैं। अधिकतर बच्चों के खरोंचें आई हैं। कुछ के गंभीर चोटें भी लगी हैं। बस को मौके से हटाने के लिए क्रेन को बुलाया गया था।

लेसिक निजी स्कूल की थी बसए फोन पर बात करने का मामला आ रहा सामनेए चालक फरार
झालावाड़ के डीएसपी बृजमोहन मीणा ने बताया कि बस के कंडेक्टर को भी चोट आई है। चालक के बारे में पता चला कि जैसे ही उसने बस फोरलेन पर ली थी उस समय वह फोन पर बात कर रहा था और बस भी तेज थी। बताया जा रहा है कि अचानक कोई मवेशी भी सामने आया। बस चालक ने बस के सफर के दौरान बच्चों की जान जोखिम में डालने की कोशिश की है। उसके खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। बड़ी बात ये है कि बस पलटने के बाद बच्चों को बस में फंसा होने के बाद भी बस चालक मौके से फरार हो गया। बस लेसिक निजी स्कूल की है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग