
. कैबिनेट मंत्री आंजना की बड़ी पहल , वैक्सीनेशन के लिए दी 5 करोड़ की राशि
निंबाहेड़ा के लिए राशि स्वीकृत
जयपुर, 7 मई 2021
कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना (Cabinet Minister Udaylal Anjana) ने बड़ी पहल करते हुए वैक्सीनेशन के लिए 5 करोड़ की राशि देने का ऐलान किया है । आंजना ने अपने विधानसभा क्षेत्र निंबाहेड़ा के लिए यह राशि स्वीकृति कर दी है । अ_ारह प्लस लोगों में वैक्सीनेशन के लिए मंत्री ने यह राशि जारी की है । आंजना का कहना है कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रदेश के तमाम लोग स्वस्थ रहे इसके लिए वैक्सीनेशन का काम तेजी से होना चाहिए। मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जारी बजट में से 5 करोड़ की राशि वैक्सीनेशन के लिए दी है क्योंकि इस वक्त विकास कार्य से जरूरी लोगों की जान बचाना है इसीलिए वैक्सीनेशन के लिए यह राशि जारी की है । फिलहाल 3 करोड़ की राशि की अनुशंसा की गई है, यह राशि खर्च होने के बाद में दो करोड़ की राशि की अनुशंसा भेजी जाएगी।
Published on:
07 May 2021 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
