प्रदेश भाजपा मुख्यालय से लेकर दिल्ली तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाने को लेकर चल रही रस्साकशी की चर्चाएं चल पडी हैं और इस रस्साकसी को विधान सभा चुनाव के लिजाज से ठीक नहीं होने की बातें भी कह रहे है। हांलाकि केन्द्रीय नेतृत्व ने संघनिष्ठ केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह का नाम अध्यक्ष के लिए तय किया है लेकिन प्रदेश नेतृत्व गजेन्द्र सिंह के नाम पर सहमत नहीं है। क्योंकि सरकार में पहले से ही राजपूत मंत्रियों का वर्चस्व है ऐसे में अन्य समाजों में चुनाव से पहले नाराजगी उभरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। हांलाकि मुख्यमंत्री समर्थक मंत्री दिल्ली में केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से सामने लाए गए गजेन्द्र सिंह का नाम खारिज करवाने में जुटे हैं और ऐसे नेता को अध्यक्ष बनाने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं जिससे अन्य समाजों में नाराजगी नहीं हो ।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए ओम बिरला, नारायण पंचारिया के साथ ही अरुण चतुर्वेदी और अर्जुनलाल मेघवाल का नाम चर्चाओं में है।