scriptभाजपा आलाकमान के फैसले को मिली चुनौती…प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर घमासान | Challenges of BJP's high command's decision ... | Patrika News
जयपुर

भाजपा आलाकमान के फैसले को मिली चुनौती…प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर घमासान

भाजपा आलाकमान के फैसले को मिली चुनौती…प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर घमासान

जयपुरApr 24, 2018 / 01:49 pm

KAMLESH AGARWAL

bjp

BJP leader mms

जयपुर।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने एक सप्ताह पहले ही त्यागपत्र दे दिया था। उनकी जगह नाम तय भी कर दिया गया लेकिन प्रदेश नेतृत्व से सहमति नहीं बनने की वजह से अब तक नाम घोषित नहीं हो सका है। अब माना जा रहा है कि आज या कल में राजस्थान प्रदेश भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल जाएगा।
प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर केन्द्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व में एक सप्ताह से टकराव के हालात बने हुए हैं और इसी खींचतान में नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं हो सकता है। हांलाकि मुख्यमंत्री समर्थक एक दर्जन मंत्री और विधायक अब भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और विधान सभा चुनाव को देखते हुए सभी की पसंद का अध्यक्ष बनाने को लेकर लॉबिंग कर रहे है। हांलाकि दिल्ली में डेरा डाले हुए मंत्रियों ने दावा किया है कि आज शाम तक प्रदेश भाजपा के लिए नए अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी से लेकर अमित शाह तक चर्चा हुई है।
प्रदेश में चर्चाओं का दौर

प्रदेश भाजपा मुख्यालय से लेकर दिल्ली तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाने को लेकर चल रही रस्साकशी की चर्चाएं चल पडी हैं और इस रस्साकसी को विधान सभा चुनाव के लिजाज से ठीक नहीं होने की बातें भी कह रहे है। हांलाकि केन्द्रीय नेतृत्व ने संघनिष्ठ केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह का नाम अध्यक्ष के लिए तय किया है लेकिन प्रदेश नेतृत्व गजेन्द्र सिंह के नाम पर सहमत नहीं है। क्योंकि सरकार में पहले से ही राजपूत मंत्रियों का वर्चस्व है ऐसे में अन्य समाजों में चुनाव से पहले नाराजगी उभरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। हांलाकि मुख्यमंत्री समर्थक मंत्री दिल्ली में केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से सामने लाए गए गजेन्द्र सिंह का नाम खारिज करवाने में जुटे हैं और ऐसे नेता को अध्यक्ष बनाने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं जिससे अन्य समाजों में नाराजगी नहीं हो ।
इनका नाम चर्चा में
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए ओम बिरला, नारायण पंचारिया के साथ ही अरुण चतुर्वेदी और अर्जुनलाल मेघवाल का नाम चर्चाओं में है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो