3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौंक पड़े सब, जब मासूम भाई-बहन पहुंचे थाने…पढ़ें पूरी खबर

मासूम बच्चे पहुंचे शिकायत लेकर। मकान मालिक के खिलाफ।

less than 1 minute read
Google source verification

image

raktim tiwari

Apr 03, 2016

Police inspector told case belongs to other territ

Police inspector told case belongs to other territory and returned, sp speak - it

मकान मालिक के रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर दो बच्चे अलवर गेट थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से शिकायत की।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश कर मामला शांत करा दिया। आदर्श नगर स्थित दस नम्बर पेट्रोल पंप के पास रहने वाली किरायेदार रेखा के पांच वर्षीय सिद्धि और सात वर्षीय दिव्यांश अलवर गेट थाने पहुंचे।

बच्चों को देख सभी पुलिसकर्मी चकित रह गए। इस दौरान थानाप्रभारी भूराराम ने उन्हें अपने पास बुलाया और आने का कारण पूछा। इस पर उन्होंने बताया कि मां घरों में खाना बनाने और बर्तन धोने का काम करती है।

मकान मालिक लड़ाई झगड़ा करता है। पुलिस ने मकान मालिक और किरायेदार को अलवर गेट थाने में बुलाया। दोनों पक्षों की समझाइश पर मामला शांत हुआ। इसके बाद बच्चे अपनी मां के साथ रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader