scriptनिकाय चुनाव परिणाम पर बोले सीएम गहलोत, जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करेंगे वह खुद मुक्त हो जाएंगे | CM Ashok Gehlot Comment on Rajasthan Nikay Election Result 2019 | Patrika News
जयपुर

निकाय चुनाव परिणाम पर बोले सीएम गहलोत, जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करेंगे वह खुद मुक्त हो जाएंगे

निकाय चुनाव नतीजों (Rajasthan Nikay Election Result 2019) पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने खुशी जाहिर की है। सीएम गहलोत ने कहा कि यही उम्मीद थी, अपेक्षा भी यहीं थी।

जयपुरNov 19, 2019 / 01:59 pm

Kamlesh Sharma

cm.jpg
जयपुर। निकाय चुनाव नतीजों (Rajasthan Nikay Election Result 2019) पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने खुशी जाहिर की है। सीएम गहलोत ने कहा कि यही उम्मीद थी, अपेक्षा भी यहीं थी। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करेंगे वह खुद मुक्त हो जाएंगे।
गहलोत ने जेडीए सर्किल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की जयंती पर उन्हें पुष्पाजंलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहरों में जो भी समस्याएं है उनको प्राथमिकता से हल करेंगे। जनता ने विश्वास प्रकट किया है उनकी अपेक्षा और आशाओं के अनुरूप सरकार काम करेगी।
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम 2019: यहां जानें प्रदेश का पूरा अपडेट

काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
सीएम गहलोत ने कहा कि जनता बहुत समझदार है। तमाम फैक्टर साथ रखती है देश और प्रदेश में क्या हो रहा है, क्या संदेश देना है। केंद्र और राज्य को भी, रोबस्ट कॉमन सेंस जनता का है। जनता नापतोल करके वोट देती है। जैसे महाराष्ट्र में और हरियाणा में दिया। वैसे ही यह राजस्थान में दे रही है। अब हम लोग काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
जेएनयू के सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह तो जेएनयू के पीछे पड़े हुए हैं। जवाहरलाल नेहरू के नाम से सोशल मीडिया पर निम्न स्तर पर जाकर गुमराह करने का काम करते हैं। भाजपा को लेकर कहा कि जहां जवाहरलाल नेहरू का नाम आएगा वहां इनका बीपी बढ़ जाता है। लोगों को गुमराह करते हैं। यह परंपराएं ठीक नहीं है।
निकाय चुनाव परिणाम के बीच राजस्थान में बड़ी खबर, पुलिस के हाथ—पैर फूले

पाक के दो टुकड़े करा दिए थे इंदिरा ने
गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी का योगदान यह देश कभी भूल नहीं पाएगा। इंदिरा गांधी वह शख्सियत थी जिसने महिला होकर इस देश की महिलाओं का मान-सम्मान पूरी दुनिया में ऊंचा किया था। इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को आजाद करवाया, पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और 93000 पाकिस्तान सैनिकों को सरेंडर करा दिया। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था इंदिरा गांधी दुर्गा का रूप है।

Home / Jaipur / निकाय चुनाव परिणाम पर बोले सीएम गहलोत, जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करेंगे वह खुद मुक्त हो जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो