scriptराजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने झारखंड में भगवान राम पर कह दिया कुछ ऐसा, कांग्रेस पार्टी तिलमिलाई | cm bhajanlal sharma jharkhand visit bhajanlal speech on ayodhya ram mandir | Patrika News
जयपुर

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने झारखंड में भगवान राम पर कह दिया कुछ ऐसा, कांग्रेस पार्टी तिलमिलाई

Rajasthan CM Bhajanlal : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को झारखण्ड दौरे पर रहे। इस दौरान धनबाद में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा, कहा कि कांग्रेस भगवान राम को काल्पनिक मानती आ रही है।

जयपुरMay 01, 2024 / 09:08 am

Supriya Rani

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंगलवार को झारखंड दौरा रहा। इस दौरान झारखंड के धनबाद जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार पकड़ ली है। जहां एक ओर देश में रेलवे तथा सड़कों का खूब विकास हुआ है, वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेजों की संख्या में भी 5 गुना वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री शर्मा मंगलवार को झारखण्ड दौरे के दौरान धनबाद में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक माना- भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि पिछले 500 सालो से रामलला टेंट में विराजमान थे। कांग्रेस ने हमेशा भगवान श्रीराम के अस्तित्व को काल्पनिक बताया तथा राम मन्दिर की प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया। यही कारण है कि कांग्रेस की स्थिति आज दयनीय हो गई है। राजस्थान में तो कांग्रेस के उम्मीदवार या तो चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे या अपना टिकट वापस कर रहे थे।

Hindi News/ Jaipur / राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने झारखंड में भगवान राम पर कह दिया कुछ ऐसा, कांग्रेस पार्टी तिलमिलाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो