
जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान पुलिस को बधाई दी है। सीएम ने राजस्थान पुलिस के एक ट्वीट को रीट्वीट किया, न रुकेंगे, न थमेंगे, न बख्शेंगे !राजस्थान सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने एवं प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए संकल्पबद्ध है। राजस्थान में अपराध नहीं चलेगा एवं हर अपराधी जेल की सलाखों के पीछे होगा। इस कार्रवाई के लिए PoliceRajasthan को बधाई।
राजस्थान पुलिस ने ट्वीट किया था, राजस्थान पुलिस ने चलाया राज्यस्तरीय अभियान। अपराधियों व असामाजिक तत्वों की हुई धरपकड़। प्रदेश में 18,826 पुलिसकर्मियों की 4,143 टीमों ने 12,854 स्थानों पर दी दबिश।8,950 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार।
इस ट्वीट को हजार बार से ज्यादा रीट्वीट किया जा चुका है। यूजर्स ने कमेंट किए। यूजर्स ने नाइस लिखा और कहा, सराहनीय और स्वागत योग्य सार्थक कदम। एक यूजर ने लिखा Good job salute to team Rajasthan police। वहीं एक यूजर ने लिखा, पेपर चोरों को और उनको आश्रय देने वाले नेताओं को भी पकड़ो।
Published on:
27 Apr 2023 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
