4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक साथ नजर आएंगे क्रिकेट और फैशन के रंग, 24 से होगी ईएमसीएल स्टाइल वॉक, देखें तस्वीरें

24 मार्च को कूकस स्थित एक होटल में आयोजित होने जा रहे ईएमसीएल स्टाइल वॉक 2023 का। कार्यक्रमों की कड़ी में 28 मार्च से 4 अप्रेल तक मालवीय नगर स्थित जयपुरिया क्रिकेट अकादमी में इवेंट मैनेजर्स क्रिकेट लीग 2023 का आयोजन किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
EMCL Style Walk 2023

गुलाबी नगरी क्रिकेट और फैशन के रंगों से फिर सरोबार होने जा रही है। जहां क्रिकेट और फैशन लवर्स दोनों का एक साथ रोमांचक अनुभव कर सकेंगे। ऐसा ही कुछ नजारा होगा 24 मार्च को कूकस स्थित एक होटल में आयोजित होने जा रहे ईएमसीएल स्टाइल वॉक 2023 का। कार्यक्रमों की कड़ी में 28 मार्च से 4 अप्रेल तक मालवीय नगर स्थित जयपुरिया क्रिकेट अकादमी में इवेंट मैनेजर्स क्रिकेट लीग 2023 का आयोजन किया जाएगा।

EMCL Style Walk 2023

गुरुवार को मिस राजस्थान की मॉडल्स ने लॉन्चिंग सेरेमनी में शोकेस होने वाले डिज़ाइनर वियर की एक झलक पेश की। ये कार्यक्रम पूर्व रणजी प्लेयर स्वर्गीय संजीव ओहलान को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया जा रहा है।

EMCL Style Walk 2023

संजीव ओहलान की पत्नी सुमन रैना, ईएमसीएल के फाउंडर रवि यादव, मिस राजस्थान के डायरेक्टर योगेश मिश्रा, फैडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स फोरम से महावीर शर्मा और फोरम के पूर्व प्रेजिडेंट हर्षद हुसैन उपस्थित रहे।

EMCL Style Walk 2023

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने इस साल के ईएमसीएल 2023 की ट्रॉफी,टी-शर्ट लॉन्च के साथ फैशन शो स्टाइल वॉक के साथ ही कप्तान ने अपनी-अपनी टीम्स मेंबर्स की अनाउंसमेंट भी की।

EMCL Style Walk 2023

लॉन्चिंग शो में मॉडल्स 4 फैशन राउंड्स में नए ट्रेंडज को शो का आकर्षण बनाएंगी।

EMCL Style Walk 2023

जहां मिस राजस्थान की खूबसूरत मॉडल्स के साथ सभी टीमों के कप्तान रैंप पर वॉक करेंगे।

EMCL Style Walk 2023

फैशन डिजाइनर्स में पुष्टि गोयल, नंदिनी चौधरी,दीप्ति सैनी,प्रज्ञा टिबरीवाल और सुरभि सबनानी द्वारा तैयार किए गए 2023 के ट्रेंड्स में रहने वाले इंडो वेस्टर्न व कॉकटेल्स पार्टी वियर परिधानों को शोकेस करेंगे।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़