
जयपुर. आराध्य ठाकुर गोविंददेवजी मंदिर में चल रहे बीस दिवसीय फागोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को मथुरा व ब्रज से आए कलाकारों ने रचना झांकी सजाई। आज की रचना झांकी में कारागृह में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दर्शन हुए। इस दौरान ख्यातनाम कलाकारों ने ठाकुरजी के समक्ष भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया हर रोज अलग-अलग रंग की गुलाल से वृंदावन और ब्रज से आए कलाकार रचना तैयार करते है। 5 मार्च तक चलने वाले होली उत्सव के दौरान सजाई जाने वाली रचना झांकी में फूलों से बनी शुद्ध गुलाल से सूती कपड़े पर भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को दर्शाया जाएगा। इस दौरान महाशिवरात्रि को भगवान भोलेनाथ की गुलाल से छवि बनाई जाएगी। इसी तरह गौरांग महाप्रभु भगवान की रास लीला और उत्सव को रंग-बिरंगी गुलाल से सजाया जाएगा। वहीं होली तक गोविंददेवजी जी के रोजाना गुलाल अर्पित की जाएगी। आने वाले दिनों में होली उत्सव के रंग पुरानी बस्ती के गोपीनाथ जी मंदिर, चौड़ा रास्ता के राधा दामोदर मंदिर, चांदनी चौक स्थित मंदिर श्री ब्रजनिधिजी में भी फागोत्सव के रंग नजर आएंगे।
Published on:
16 Feb 2023 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
