3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Makar Sankranti 2026: जयपुर में पतंगबाजी के लिए मौसम देगा साथ, मंदिरों में सजी शानदार पतंगों की झांकी

मकर संक्रांति 2026 के अवसर पर जयपुर में मौसम पतंगबाजी के लिए पूरी तरह अनुकूल रहेगा। वहीं मंदिरों में सजने वाली शानदार पतंगों की झांकी दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 14 Jan 2026, 11:56 AM IST

Kite-Flying

जयपुर के आसमान में उड़ती पतंग। फोटो: रघुवीर सिंह पत्रिका

Rajasthan Weather Update: मकर संक्रांति के पर्व पर मंदिरों में पतंगों से अनोखी झांकी सज गई है। लोग सुबह से ही दान-पुण्य के कार्यों में लगे हुए है। इस मौके पर बुधवार सुबह मौसम साफ रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सुबह के समय हवा की गति थोड़ी कम रहेगी। जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिम की ओर से आने वाली हवा दोपहर 12 बजे से थोड़ी तेज रहेगी।

दोपहर तीन से पांच बजे तक हवा की गति में ओर बढ़ोतरी होने के आसार हैंं। हवा की गति तीन से छह किमी.प्रतिघंटे की रहेगी। दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम पतंगबाजी के लिए पूरी तरह अनुकूल रहेगा।

छह जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम केन्द्र के अनुसार झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम केन्द्र के अनुसार शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ोतरी हाेने से धूप निकलेगी। इधर, मंगलवार को सात शहरों में रात का पारा पांच डिग्री से कम रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 2 डिग्री दर्ज किया गया।

चाइनीज मांझे से कटी युवक की गर्दन

प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार को केशवपुरा फ्लाइओवर पर बाइक सवार युवक की गर्दन पर चाइनीज मांझे से कट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी गिरिराज गौतम ने बताया कि घायल रमेश राठौड़ अपनी बाइक से सीएड़ी से महावीर नगर की ओर जा रहा थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर फैला चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया, जिससे गहरा कट लग गया।

नगर निगम से लौट रहे गौतम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अपनी बाइक से नया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि चाइनीज मांझे से रमेश राठौड़ की गर्दन में सात टांके आए हैं।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़