4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रमजान में मिली बड़ी सौगात: राजस्थान में यहां बना दुबई-तुर्की की मस्जिदों जैसा 95 फीट ऊंचा ‘मॉडर्न मस्जिद’, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधा

Good News: रमजान के पाक महीने में राजस्थान को एक भव्य और आधुनिक मस्जिद की सौगात मिली है। नाहरी का नाका क्षेत्र में बनी 95 फीट ऊंची मदीना मस्जिद का डिजाइन दुबई की जुमेराह मस्जिद और तुर्की की ब्लू मस्जिद से प्रेरित है।

2 min read
Google source verification
Modern Mosque

फोटो: पत्रिका

Modern Mosque: इस साल रमजान में जयपुर शहर को आलीशान मस्जिद की सौगात मिल गई है। नाहरी का नाका क्षेत्र में तैयार हुई मदीना मस्जिद में आसपास व अन्य इलाकों के मुस्लिम समाजजन अब इबादत कर सकेंगे। तुर्की और खाड़ी देशों की मस्जिदों की स्थापत्य शैली से प्रेरित इस चार मंजिला मस्जिद को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। यहां नमाज के साथ मदरसा भी संचालित किया जाएगा।

मस्जिद का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका विशाल गुंबद है, जिसमें चारों दिशाओं में खिड़कियां बनाई गई हैं। प्रत्येक मंजिल पर पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था की गई है, जिससे पूरे परिसर में प्राकृतिक तरीके से हवा का प्रवाह बना रहेगा और एसी या कूलर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। गुंबद सहित मस्जिद की ऊंचाई करीब 95 फीट है।

मस्जिद का बेसमेंट शिक्षा गतिविधियों के लिए समर्पित रहेगा। मस्जिद कमेटी अध्यक्ष हाजी रमजान ने बताया कि यहां बड़े स्तर पर मदरसा संचालित किया जाएगा, जिसमें लाइब्रेरी की सुविधा भी रहेगी। उद्देश्य है कि बच्चों को दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा का भी लाभ मिल सके।

16 हजार लीटर क्षमता का पानी का टैंक

उपाध्यक्ष हाजी सईद कयामखानी ने बताया कि मस्जिद का बाहरी डिजाइन दुबई की जुमेराह मस्जिद से प्रेरित है, जबकि अंदरूनी साज-सज्जा तुर्की की ब्लू मस्जिद की तर्ज पर विकसित की गई है। परिसर में वुजूखाना, नमाज स्थल की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

कमेटी सदस्य अब्दुल कदीर ने बताया कि एक साथ लगभग 2300 लोग यहां सामूहिक नमाज अदा कर सकते हैं। 16 हजार लीटर क्षमता का पानी का टैंक भी तैयार किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर फायर सेफ्टी सिस्टम, सोलर प्लांट और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाए गए हैं।

मस्जिद हो गई थी जर्जर

स्थानीय निवासी कारी इस्हाक ने बताया कि यह मस्जिद 53 साल पुरानी है। इमारत कमजोर होने कारण करीब 6 साल पहले इसका दोबारा से निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग