4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने जारी की लिस्ट: राजस्थान में इस सीट पर बदला लोकसभा प्रत्याशी, दौसा से भी उम्मीदवार घोषित

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रविवार शाम को राजस्थान में दो सीटों पर नाम जारी किए है। कांग्रेस ने जयपुर शहर से प्रत्याशी बदला है। पार्टी ने सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को प्रत्याशी बनाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
partap1.jpg

जयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रविवार शाम को राजस्थान में दो सीटों पर नाम जारी किए है। कांग्रेस ने जयपुर शहर से प्रत्याशी बदला है। पार्टी ने सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को प्रत्याशी बनाया है। वहीं दौसा से मुरारी लाल मीणा को मैदान में उतारा है। बता दें कि जयपुर शहर सीट से कांग्रेस ने सुनील शर्मा को टिकट देकर मैदान में उतारा था। हालांकि सुनील शर्मा का नाम सामने आते ही वे विवादों में घिर गए थे। जानकारी के मुताबिक सुनील शर्मा का कथित तौर पर 'जयपुर डायलॉग्स' यूट्यूब चैनल से संबंध बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वे इस चैनल के निदेशक हैं। आरोप है कि इस चैनल का कॉन्टेंट नफरती है, जो खासकर माइनोरिटी को टारगेट करता है।

लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार
इससे पहले सुनील शर्मा ने रविवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित कर फिर एक बार सफाई पेश की थी। यहां तक कि उन्होंने चुनाव लड़ने के फैसले को आलाकमान पर छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि जयपुर सीट से मैं लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने की पेशकश करता हूं। आलाकमान जो फैसला लेगा वो मान्य होगा। सुनील शर्मा ने 'द जयपुर डॉयलाग' से जुड़े होने के आरोपों पर कहा कि मुझ पर जो आरोप लगाए गए उससे मैं आहत हूं। मैं नहीं चाहता मेरी पार्टी को इससे नुकसान हो। जयपुर डायलॉग से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

शशि थरूर ने जताया था विरोध
वहीं सुनील शर्मा को कांग्रेस के जयपुर शहर से प्रत्याशी बनाए जाने पर सवाल उठ रहे थे। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार शशि थरूर ने जयपुर डायलॉग्स हैंडल को लेकर सुनील शर्मा पर निशाना साधते हुए उनको टिकट देने पर नाराजगी जताई थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग