scriptएक साथ हजारों लोगों से संवाद कंटेट क्रिएटर की कला है: करिश्मा रावत | Conversation with people art of content creator Karishma Rawat | Patrika News
जयपुर

एक साथ हजारों लोगों से संवाद कंटेट क्रिएटर की कला है: करिश्मा रावत

कंटेंट क्रिएशन एक कला है एक साथ हजारों लोगों से संवाद करने की। पिछले कुछ वर्षों में तो इसका अर्थ और उद्देश्य पूरी तरह से बदल गया है। वह फिर चाहे कोई भी क्षेत्र हो।

जयपुरAug 15, 2022 / 11:10 am

Anand Mani Tripathi

photo_2022-08-12_22-11-42.jpg
कंटेंट क्रिएशन की जब भी बात आती है। हम सब महज वीडियो, शार्ट या फिर कोई लेख तक स्थिति सीमित हो जाती है जबकि इसका विस्तार बहुत बड़ा है। कंटेंट क्रिएशन एक कला है एक साथ हजारों लोगों से संवाद करने की। पिछले कुछ वर्षों में तो इसका अर्थ और उद्देश्य पूरी तरह से बदल गया है। वह फिर चाहे कोई भी क्षेत्र हो।
इस क्षेत्र में करीब 11 वर्ष से काम कर रही ट्रैवल ब्लागर करिश्मा रावत कहती हैं कि सोशल मीडिया ने इसे काफी बढ़ा दिया है। पहले की तुलना में अब कंटेंट का उपयोग और इसकी गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। पहले वर्ड प्रेस और ब्लाग तक सीमित था लेकिन अब सोशल मीडिया ने पूरा खेल ही बदल दिया है।
अब यह बहुआयामी है। सोशल मीडिया ने जबरदस्त रूप से संवाद बढ़ा दिया है। इसने सबसे बड़ी बात यह कर दी है कि कोई भी कभी भी किसी भी समय कहीं से भी संवाद कर सकता है और यही इसकी ताकत है। यह अपने कालखंड में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला भी बन रहा है। कई क्षेत्र में इसका प्रयोग हो रहा है। रचनात्मक लोगों के लिए यह तो वरदान है। इसका उपभोग भी बढ़ गया है।
भविष्य की बात करें तो ओटीटी के रूप में तैयार हो रहे कटेंट, आनलाइन वीडियो, लाइव बात ये इसी का स्वरूप हैं और इसे हम काफी बढ़ता हुआ देख रहे हैं। करिश्मा रावत ने इंडिया ब्लॉगर पुरस्कार जीता है। इसके साथ ही ब्यूटी एंड द ब्लॉग् शो की भी विजेता रहीं हैं।

Home / Jaipur / एक साथ हजारों लोगों से संवाद कंटेट क्रिएटर की कला है: करिश्मा रावत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो