scriptCORONA : नगर निगम ने 42 सफाई कर्मचारियों को किया निलंबित | CORONA JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION CLEANING STAFF | Patrika News
जयपुर

CORONA : नगर निगम ने 42 सफाई कर्मचारियों को किया निलंबित

कोरोना (Corona) के बीच बिना बताए ड्यूटी पर नहीं आने पर नगर निगम (Municipal Corporation) ने 42 सफाई कर्मचारियों (Cleaning staff) को निलंबित कर दिया है। तीन—तीन कारण बताओं नोटिस देने के बाद भी ये कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए तो निगम आयुक्त विजयपाल सिंह ने इन्हें निलंबित कर दिया। तीन दिन पहले भी नगर निगम ने 33 सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया था।

जयपुरApr 10, 2020 / 02:55 pm

Girraj Sharma

नगर निगम ने 42 सफाई कर्मचारियों को किया निलंबित

नगर निगम ने 42 सफाई कर्मचारियों को किया निलंबित

नगर निगम ने 42 सफाई कर्मचारियों को किया निलंबित
— कोरोना के बीच बिना सूचना के ड्यूटी से गायब
— निगम आयुक्त ने किए निलंबित

जयपुर। कोरोना (Corona) के बीच बिना बताए ड्यूटी पर नहीं आने पर नगर निगम (Municipal Corporation) ने 42 सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। तीन—तीन कारण बताओं नोटिस देने के बाद भी ये कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए तो निगम आयुक्त विजयपाल सिंह ने इन्हें निलंबित कर दिया। तीन दिन पहले भी नगर निगम ने 33 सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया था।
निगम आयुक्त विजयपाल सिंह ने बताया कि कोरोना के दौरान सफाई व्यवस्था को अतिआवश्यक श्रेणी में शामिल किया हुआ है, इसके बाद भी नगर निगम के कुछ सफाई कर्मचारी बिना बताए ही ड्यूटी से गायब है। इन्हें तीन—तीन कारण बताओं नोटिस भी जारी किए, लेकिन ये कर्मचारी न डयूटी पर आए और न ही कोई जवाब दिया। अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को पहला नोटिस 31 मार्च, दूसरा नोटिस एक अप्रेल और तीसरा नोटिस 6 अप्रेल को जारी किया गया। नोटिस के बाद भी कोई जवाब नहीं आने पर सांगानेर जोन के 7, सिविल लाइन जोन के 5, मानसरोवर जोन के 12, हवामहल जोन का 1 और मोती डूंगरी जोन के 17 सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। निगम आयुक्त विजयपाल सिंह ने बताया कि इस संकट की घडी में अगर कोई कर्मचारी अपने राजकार्य में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Home / Jaipur / CORONA : नगर निगम ने 42 सफाई कर्मचारियों को किया निलंबित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो