युवती ने कहा कि एक दिन आरोपी डॉ. मनमोहन ने उसे कोचिंग संस्थान के नजदीक एक मकान में सवालों के जवाब बताने के लिए बुलाया। वहां आरोपी ने उसके लिए चाय बनाई। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर डॉ. मनमोहन ने उसे धमकाया और उसकी वीडियो क्लिप बताते हुए कहा कि किसी को बताया तो इसे सार्वजनिक कर देगा।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि इस घटना के कुछ दिन बाद संस्थान के अध्यापक अभिषेक शर्मा ने उसे क्लास के बाद मिलकर जाने को कहा। वह अभिषेक से मिली, तो उसने डॉ. मनमोहन वाली घटना की जानकारी होने की बात कही। इसके बाद अभिषेक उसे ब्लैकमेल करने लगा और कई बार बलात्कार किया। कुछ दिन बाद संस्थान के ही जाहिद खान ने दोनों आरोपियों की करतूत का हवाला देते हुए उसे ब्लैकमेल किया। पीडि़ता ने बताया कि तीनों आरोपियों की ज्यादती के चलते उसने जयपुर छोड़ दिया।