9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेमौसम बारिश से जीरा महंगा, इस साल 5.80 लाख टन उत्पादन का अनुमान

बेमौसम बारिश के कारण जीरे की कीमतों में जोददार उछाल देखा जा रहा है। एक महीने में इसके दाम 15 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ चुके हैं।

2 min read
Google source verification
बेमौसम बारिश से जीरा महंगा, इस साल 5.80 लाख टन उत्पादन का अनुमान

बेमौसम बारिश से जीरा महंगा, इस साल 5.80 लाख टन उत्पादन का अनुमान

बेमौसम बारिश के कारण जीरे की कीमतों में जोददार उछाल देखा जा रहा है। एक महीने में इसके दाम 15 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ चुके हैं। जीरा कारोबारियों का कहना है कि इस महीने असमय हुई बारिश से इसकी फसल को नुकसान हुआ है, जिससे आगे भी जीरे की कीमतों में तेजी बने रहने की आशंका है। कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स में 3 मार्च को जीरा का अप्रेल कॉन्ट्रैक्ट 30,570 रुपए के भाव पर बंद हुआ था, जो आज 35,075 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा है। इस तरह इस महीने भर में जीरा का वायदा भाव करीब 15 फीसदी बढ़ चुके हैं। मसाला कारोबारी रामअवतार अग्रवाल का कहना है कि मुनाफावसूली से जीरे की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। उंझा में जीरा 31,500 रुपए से बढ़कर 34,000 रुपए क्विंटल बिक रहा है। इस साल जीरा का उत्पादन कम है, इससे बाजार में इसकी आपूर्ति कमजोर है। इसलिए जीरे की कीमतों में तेजी आ रही है। आगे जीरे के भाव बढ़कर 38 से 40 हजार रुपए क्विंटल रुपए के बीच जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मूंग का रिकॉर्ड उत्पादन, फिर भी दामों में दस रुपए प्रति किलो की तेजी

बारिश से फसल को नुकसान

अग्रवाल ने बताया कि इस साल उत्पादन पहले से ही घटने का अनुमान था। ऐसे में 15 मार्च के बाद हुई असमय बारिश से खासकर राजस्थान के जीरा उत्पादक इलाकों में खेतों में खड़ी जीरे की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इस नुकसान के बाद जीरे की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। जीरे की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है, जिससे आगे लंबी अवधि में इसकी कीमतों में और तेजी आ सकती है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर 87 रुपए सस्ता, घरेलू के नहीं बदले दाम

जीरा उत्पादन करीब 8 फीसदी घटने का अनुमान

गुजरात में जीरे की बुवाई 6 फीसदी कम हुई थी। राजस्थान में प्रतिकूल मौसम के कारण इसकी उत्पादकता में कमी आई है। लिहाजा इस साल जीरे का उत्पादन कम है। इस साल 5.80 लाख टन जीरे का उत्पादन होने का अनुमान है, जो पिछले साल के उत्पादन 6.29 लाख टन से 7.79 फीसदी कम है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग