जयपुर

राजस्थान में आेखी तूफान का असर, अगले 48 घंटे में कर्इ जगह मावठ होने के आसार

राजस्थान में आेखी तूफान का असर नजर आने लगा है। बीते चौबीस घंटे में उदयपुर संभाग में छितराई बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के समाचार हैं।

जयपुरDec 05, 2017 / 12:31 pm

santosh

जयपुर। पौष मास शुरू होने के साथ ही प्रदेश में मौसम ने पलटा खाया है। दक्षिण भारत में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘ओखी’ मुंबई, गुजरात, मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। तूफान का असर प्रदेश के मौसम पर भी नजर आने लगा है। बीते चौबीस घंटे में उदयपुर संभाग में छितराई बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के समाचार हैं, वहीं राजधानी के कई हिस्सों में आज तड़के हल्की बूंदाबांदी होने से आज सुबह मौसम का मिजाज ठंडा रहा है।
 

15 दिसंबर तक प्रदेशभर में कड़ाके की सर्दी का दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटे में पूर्वोत्तर हिस्सों में बादल छाए रहने व कुछ जगहों पर मावठ होने के आसार हैं। वहीं दूसरी तरफ सप्ताह के अंत तक उत्तरी राज्यों में चक्रवाती तंत्र व पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर पूर्वोत्तर समेत कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते 15 दिसंबर तक प्रदेशभर में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।
 

कभी भी थम सकते हैं लो फ्लोर के पहिए! चालक—परिचालकों को नहीं हो पा रहा वेतन—भत्ते का भुगतान

 

बीती रात राजधानी में सबसे गर्म रात रही
राजधानी में आज सुबह बादल छाए रहे और सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। सर्द मौसम और धूप गायब होने पर शहरवासी सर्दी के कारण ठिठुरते नजर आए। बीती रात राजधानी में सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान में पारा 05 डिग्री उछलकर 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज सुबह बादलों की आवाजाही रहने पर सुबह पारे में उछाल नजर आया और आज सुबह नौ बजे दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज बादल छाए रहने व छितराई बारिश होने की संभावना है। हालांकि रात में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, लेकिन दिन के तापमान में आंशिक गिरावट होने पर मौसम सर्द रहेगा।
 

उपद्रव शांत होने के बाद बदमाशों ने फिर देना चाहा इस घटना को अंजाम, मंसूबे खाक

Home / Jaipur / राजस्थान में आेखी तूफान का असर, अगले 48 घंटे में कर्इ जगह मावठ होने के आसार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.