दस्यु जगन गुर्जर दो दिन की रिमांड पर
दस्यु जगन गुर्जर को पुलिस ने शनिवार को धौलपुर के बाड़ी कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया। गौरतलब है कि दस्यु गुर्जर ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया था।
दस्यु जगन गुर्जर दो दिन की रिमांड पर
दस्यु जगन गुर्जर को पुलिस ने शनिवार को धौलपुर के बाड़ी कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया। गौरतलब है कि दस्यु गुर्जर ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया था। उसका मुद्दा लोकसभा में भी उठा था। डाकू जगन ने चौथी बार आत्मसमर्पण किया है। पुलिस डाकू जगन से पूछताछ कर रही है।
40 हजार रुपए के इनामी दस्यु जगन गुर्जर पर हाल ही में धौलपुर के एक गांव में दो महिलाओं को मारपीट कर निर्वस्त्र गांव में घुमाने सहित कई संगीन मामले चल रहे हैं। उसने इस मामले के बाद बढ़ते पुलिस के दबाव के चलते आत्मसमर्पण करने का फैसला किया था। उसने शुक्रवार सुबह सरेंडर किया था। पुलिस ने उसे शनिवार को बाड़ी की अदालत में पेश कर अनुसंधान के लिए पुलिस रिमांड की मांग की थी, जिसपर कोर्ट ने उसे दो दिन रिमांड पर रखने का आदेश दिया। उसे एक जुलाई को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।
Home / Jaipur / दस्यु जगन गुर्जर दो दिन की रिमांड पर