3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पन्ना उडाने की तमन्ना, ऐसे बुना जाल की फंस ही गया जौहरी

18 लाख रुपए कीमत के थे पन्ना रत्नसीसीटीवी कैमरे में कैद हुए जालसाज

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Ajay Sharma

Aug 23, 2018

jaipur

emerald

जयपुर. कहते है कि चोरों के लिए कोई ताला नहीं होता तो ठगों के लिए झांसे में लेना मुश्किल नहीं होता। पुराने शहर में ऐसे कई मामले सामने आने के बाद भी ठग पिफर अपने काम में सफल हो जाते हैं। ताजा मामला लाखों रुपए के पन्ना रत्न उडाने का है। तमाम सावधानी के बावजूद जौहरी उनका शिकार बन गया। मामला
परकोटा स्थित परतानियों के रास्ते का है। यहां नकली पुलिसकर्मी बनकर आए ठग एक जौहरी को डरा-धमका कर करीब 18 लाख रुपए कीमत के पन्ना रत्न पार कर ले गए। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाशने में जुटी है।

यों बुना जाल
सोडाला के रामनगर स्थित गोविंदपुरी निवासी केशव खंडेलवाल के साथ ये वाकया हुआ। पीडि़त ने पुलिस को जो कहानी बताई है उससे ठगों के फूलप्रूफ प्लान का पता लगता है। उसने बताया कि वह 17 अगस्त को गोपालजी का रास्ता में सामान रखने जा रहा था। परतानियों के रास्ते में उसे मिले पांच-छह लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच पुलिस से होना बताया। उन्होंने केशव को बैग की तलाशी देने को बोला। इनकार करने पर आरोपियों में से एक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

विश्वास हो जाए इसलिए फर्जी दुकानदार तक खडा कर लिया

जौहरी के तलाशी देने से इनकार करने पर ठगों ने नया पैंतरा फेंका। वे एक फर्जी दुकानदार भी ले आए और उसकी भी तलाशी ले डाली। उसने ख्ुशी—खुशी तलाशी दे दी। जिससे केशव को उन पर विश्वास हो गया और उसने अपना बैग उन्हें सौंप दिया। तलाशी लेने के बाद आरोपियों ने बैग लौटा दिया और चले गए। पीडि़त भी बैग लॉकर में रख घर चला आया। अगले दिन लॉकर में रखे बैग में रखे पैकेट संभाले तो उसमें रखे करीब 1700 कैरेट पन्ना रत्न के पैकेट गायब मिले। पुलिस-व्यापारियों के मुताबिक जिसकी कीमत बाजार में करीब १८ लाख रुपए है।

Story Loader