2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर व्यक्ति की ख्वाइश, किफायती और गुणवत्तापूर्ण हो होम इंटीरियर

जीवन में हर व्यक्ति की ख्वाइश होती है कि उसका अपना खुद का घर हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 24 Apr 2023, 2:48 PM IST

interior_degine.jpg

जीवन में हर व्यक्ति की ख्वाइश होती है कि उसका अपना खुद का घर हो। जब व्यक्ति अपना घर खरदीता है उससे पहले घर की सजावट कैसी होगी, वह भी व्यक्ति ने सोच रखा होता है लेकिन, कई मामलों में आर्थिक वजह से गुणवत्ता से समझौता करना पड़ता है या तो फिर गुणवत्ता के लिए जेब से अधिक रुपए खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में व्यक्ति को यदि सस्ते दाम और वह भी गुणवत्ता पूर्ण होम इंटीरियर मिले, तो उसके लिए सोने पे सुहागा से कम नहीं होता। यह विकल्प अब ’वन स्पेस’ के तौर पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें : जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 47 लाख का सोना, कार्टन बॉक्स में छुपाकर लाया था

हर सवाल का सौ फीसदी सोल्यूशन

यहां हर तरह के सवालों का 100 प्रतिशत सोल्यूशन मिलता हैं। जगह का सबसे बेहतर इस्तेमाल और सर्वश्रेष्ठ प्रपोजल्स के साथ व्यक्तिगत थ्रीडी डिजाइन्स। 2बीएचके घर 45 और 3बीएचके घरों के लिए 60 दिनों में डिलिवरी। संस्थापक और आर्किटेक्ट निकित अग्रवाल का कहना है कि कोई भी व्यक्ति जब घर में इंटीरियर को लेकर सोचता है तो उसके दिमाग में कई सवाल आते हैं, जैसे की क्या मुझे सही गुणवत्ता मिलेगी, क्या यह कार्य मेरे बजेट में होगा, क्या मैं समय पर मेरे घर में जा सकूंगा, क्या मुझे ग्राहक सेवा सहायता मिलेगी। लेकिन, वन स्पेस में इस सभी सवालों के जवाब मौजूद है।

यह भी पढ़ें : दाल-रोटी महंगी, 15 दिन में 10 रुपए चढ़े अरहर दाल के दाम, आम आदमी की बढ़ी सिरदर्दी

36 पैमानों में होती है जांच

वन स्पेस की सह संस्थापक, आर्किटेक्ट भूमी शाह ने कहा कि घर के इंटीरियर की गुणवत्ता जांच 36 अलग-अलग पैमाने पर होती है। विशेषज्ञ नियमित अन्तराल में विजिट करते हैं और गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा है या नहीं और बताई गई समय-सीमा में कार्य पूरा हो रहा है या नही, इसकी जानकारी हासिल करते हैं। वन स्पेस ने सूरत शहर के 40 बिल्डरों के साथ जुड़कर 8 एक्सपीरियंस सेंटर बनाए हैं और डायमंड नगरी से बाहर भी विस्तार करने की ओर आगे बढ़ रही है। सिर्फ तीन सालों में वन स्पेस ने सूरत में 200 से अधिक सपनों के घर डिलिवर किए हैंं। कंपनी अब अहमदाबाद और वडोदरा में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।