
जयपुर
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ( SOG TEAM ) ने परिवहन विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से केंद्रीय मंत्रालय के कर्मचारी के फर्जी विजिटिंग कार्ड, फर्जी नियुक्ति पत्र सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपी ने नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन लाख रुपए लिए थे।
बाईस गोदाम पुलिया के पास से गिरफ्तार
एडीजी (एटीएस-एसओजी) अनिल पालीवाल ने बताया कि ( JAIPUR CRIME NEWS ) दौसा के महाराजपुरा निवासी भरतलाल ने परिवहन विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 2.90 लाख रुपए वसूलने का मामला दर्ज करवाया था। जांच में सोडाला के लक्ष्मी नगर निवासी मनोज कुमार जिंदल का नाम सामने आया। इस पर एसओजी ने मंगलवार को बाईस गोदाम पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
उंची पहुंच की धौंस जमाता था
पुलिस ( jaipur police ) ने उसके कब्जे से कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए है। जांच में सामने आया कि मनोज स्पात मंत्रालय के कर्मचारी का फर्जी परिचय पत्र और विजिटिंग कार्ड से लोगों पर अपनी उंची पहुंच की धौंस जमाता था और बेरोजगारों को नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी ( thagi ) करता था।
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
31 Jul 2019, 1:34 AM IST
Published on:
31 Jul 2019, 1:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.