
किशनगढ़/अजमेर
एन-एच-8 ( national highway 8 ) पर सोमवार शाम को जयपुर रोड स्थित जीवीके टोल नाके ( toll plaza ) पर टोल राशि लेनदेन के दौरान ऑटो ग्रियर युक्त कार ( Auto Gear car accident ) से सड़क दुर्घटना घट गई। दुर्घटना में कार में सवार लोगों और टोलकर्मी समेत 10 जने घायल हो गए। गंभीर हालत होने के कारण 6 घायलों को अजमेर रेफर किया गया है, जबकि शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। किशनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गिरे पैसे उठाने की कोशिश में हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार अजमेर-जयुपर राष्ट्रीय राजमार्ग ( ajmer-jaipur highway ) स्थित टोल पर शाम करीब 6 बजे अजमेर से एक लक्जरी कार में एक परिवार के सदस्य जयपुर जा रहे थे। टोल राशि देने के लिए कार टोल की लेन में रूकी। कार में सवार चालक ने टोल बूथ में पैसे दिए। टोलकर्मी और चालक के बीच पैसे लेने देने के दौरान कुछ पैसे नीचे सड़क पर गिर गए। चालक ने सीट पर बैठे बैठे ही फाटक खोल कर जमीन पर गिरे पैसे उठाने की कोशिश की। इसी दौरान कार का ऑटो गियर दब गया और चालक बूथ की दीवार एवं कार के बीच फंस गया।
यह देख पास खड़े अन्य टोलकर्मी ( toll plaza in ajmer ) चालक की सहायता के लिए आए और कार को पीछे खींचने की कोशिश की, लेकिन कार इसी दौरान पीछे की तरफ तेजी से दौड़ गई। इसी बीच चलती कार से सवार लोग भी उतरने की कोशिश करने लगे। ऑटो गियर के दबे होने और कार के तेजी से आगे पीछे होने एवं कार की चपेट में आने से कार में सवार लोग एवं टोलकर्मी समेत 10 जने घायल हो गए।
घायलों को तुरंत किशनगढ़ के राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को अजमेर जेएलएन चिकित्सालय रैफर कर दिया गया, जबकि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी पाकर आरके मार्बल गु्रप के चैयरमैन अशोक पाटनी भी जीवीके टोल नाके पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। चैयरमैन अशोक पाटनी ने घायल हुए टोलकर्मियों से भी कुशमक्षेप पूछी।
हादसे में यह हुए घायल
दुर्घटना में जयपुर के विद्याधरनगर सरस्वती टावर निवासी शीखा जैन (27), सौरभ जैन (29), विद्याधर नगर निवासी अंकुर पारीक (29), शैतानसिंह कॉलोनी निवासी विपुल महाजन, तुर्कीयावास थाना निवासी गणपत जाट (35), दौसा निवासी टोल गार्ड राजेन्द्र गुर्जर (28), चूंदड़ी निवासी टोल गार्ड रामरतन जाट (25), पाटन निवासी टोल गार्ड रमेश यादव (27), मुंशीथला दूदू निवासी टोल गार्ड रणजीत जाट (26) एवं नलू निवासी टोल गार्ड श्रवण वर्मा (32) घायल हो गए। घायलों में से राजेन्द्र , श्रवण, रामरतन, गणपत, सौरभ व शिखा को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।
मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष पहुंचे हॉस्पिटल
सूचना पाकर जानकारी पाकर आरके मार्बल गु्रप ( RK MARBLE GROUP ) के चैयरमैन अशोक पाटनी भी जीवीके टोल नाके पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। चैयरमैन अशोक पाटनी ने घायल हुए टोलकर्मियों से भी कुशमक्षेप पूछी तो दूसरी ओर मार्बल एसोसिएशन ( MARBLE ASSOCIATION ) अध्यक्ष सुधीर जैन, ईशू जैन सहित अन्य सदस्य भी राजकीय यज्ञनारायण हॉस्पिटल पहुंचे। यहां इन्होंने दुर्घटना में घायलों की कुशलक्षेम पूछी और घायलों को रैफर आदि कराने में सहयोग किया।
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
30 Jul 2019, 1:13 AM IST
Published on:
30 Jul 2019, 12:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.