
खुशखबरी: बीसलपुर बांध में आया ढाई महीने का पानी, पानी के आने का सिलसिला लगातार जारी
जयपुर
राजस्थान के चर्चित बीसलपुर बांध ( bisalpur bandh ) से राहत भरी खबर आई है। खबर यह है कि पिछले चार दिन से बीसलपुर बांध में पानी के आने का सिलसिला जारी है। विभाग के मुताबिक बांध में आज यानि सोमवार तक ( Bisalpur dam water level today 2019 ) करीब ढाई महीने तक की आपूर्ति के लिए पानी आ चुका है। ऐसे में बांध में पहले से मौजूद और बरसात से आए कुल पानी से जलदाय विभाग ने 15 नवंबर तक बांध से आपूर्ति का दावा किया है।
दो मीटर पानी की आवक हो चुकी
इस साल की बारिश से जयपुर सहित अन्य कई जिलों के लोग बीसलपुर बांध में पानी की आवक को लेकर उम्मीद लगाए बैठे थे। जलदाय विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीलसलपुर बांध से जयपुर, अजमेर, टोंक और दौसा के लिए पेयजल आपूर्ति की जाती है। आपको बता दें कि बीसलपुर बांध ( bisalpur dam ) में 25 जुलाई से बरसाती पानी की आवक होना शुरू हुई है। 25 जुलाई को बांध का गेज 304.85 आरएल मीटर था जो कि आज दोपहर तक बढ़कर 306.70 आरएल मीटर हो चुका है। बांध में बरसाती पानी आने का सिलसिला जारी है। बांध में अब तक करीब ढाई महीने का पानी आ चुका है। बांध में करीब दो मीटर पानी की आवक हो चुकी है। जलदाय विभाग को उम्मीद है कि बांध में अगले दिनों में पानी की अच्छी आवक होगी।
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
29 Jul 2019, 9:44 PM IST
Published on:
29 Jul 2019, 7:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.