
मेहंदीपुर बालाजी/दौसा
धार्मिक नगरी में अपने पिता के साथ आई एक नाबालिग दिव्यांग से बलात्कार ( rape with miner girl ) का मामला सामने आया है। शनिवार रात पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार ( RAPE ) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चिकित्सकों ने दी नाबालिग से बलात्कार की सूचना
पुलिस के अनुसार बिहार क्षेत्र से एक दिव्यांग नाबालिग अपने पिता के साथ कई दिन पहले मेहंदीपुर बालाजी में एक धर्मशाला में आकर ठहरी थी। जहां तबीयत अधिक बिगडऩे पर नाबालिग को 28 जुलाई की रात महुवा चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर के चिकित्सकों ने नाबालिग से बलात्कार होने की सूचना दी तो पुलिस जयपुर ने एसएमएस पहुंचकर मामले की तहकीकात की।
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज
थाने के एएसआई बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि पुलिस प्रकरण की जांच के लिए जयपुर गई है। जहां पीडि़ता के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसकी पुत्री के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। मानपुर सीओ सुरेशचंद मीना ने बताया कि नाबालिग दिव्यांग का जयपुर एसएमएस ( SMS ) में इलाज चल रहा है। नाबालिग बलात्कार ( girl rape in rajasthan ) की शिकार होने का प्रकरण सामने आने पर टीम जयपुर भेजी गई है। इधर, पुलिस ने धर्मशाला के एक कमरे को भी ताला लगाकर सीज कर दिया है। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
30 Jul 2019, 2:03 AM IST
Published on:
30 Jul 2019, 1:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.