
demo image
जयपुर. मई-जून में अधिकांश दिनों तपाने वाली गर्मी से बेहाल लोगों को इस बार ठंडक का अहसास हो रहा है। पिछले दो माह में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि फिजा ही बदलती नजर आ रही है। ये सब मई-जून के तापमान के आंकड़ों से साबित हो रहा है। खास बात यह है कि इस बार नौतपा का असर भी नहीं दिखा है। इस बार पारा 40 डिग्री भी नहीं पहुंच पाया है। मई में इस बार सर्वाधिक पारा 45 डिग्री तक दर्ज किया गया। इससे अधिक तापमान 2015 में 45.9, 2019 में 45.2 और 2018 में 45.4 डिग्री दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 10 साल में इस बार मई व जून के तापमान के आंकड़े आसामान्य नजर आ रहे हैं। इससे मौसम में बड़े बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम की इस तरह की असामान्य गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
आंकड़ों से पता चल रहा बदल रही फिजा
साल अधिकतम तापमान डिग्री तारीख
2019 46.3 10
2018 45.3 1
2017 43.6 4
2016 45.8 4
2015 46 8
2014 47 8
2013 44 5
2012 43.5 1
2011 46 7
2010 45.8 20
Published on:
09 Jun 2020 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
