24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में ‘फ्री’ गेहूं का समय पर नहीं हो रहा वितरण, मई का 32 हजार मीट्रिक टन गेहूं लैप्स

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गेहूं के उठाव व वितरण को लेकर केंद्र सरकार के सामने राज्य सरकार की खूब किरकिरी हो रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 2 May 2025, 8:01 AM IST

Food security scheme

खाद्य सुरक्षा योजना

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गेहूं के उठाव व वितरण में चल रहे कुप्रबंधन के कारण केंद्र सरकार के सामने राज्य सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। योजना के लिए केंद्र से आवंटित गेहूं का न समय पर उठाव हो रहा है, न ही वितरण। ऐसे में हर महीने हजारों मीट्रिक टन गेहूं लैप्स हो रहा है। विभागीय पोर्टल के अनुसार मई माह में 1 लाख 98 हजार 723 मीट्रिक टन गेहूं का ही उठाव हुआ, जबकि अप्रेल में 2 लाख 30 हजार 735 मीट्रिक टन गेहूं का आवंटन हुआ था। इससे करीब 32 हजार मीट्रिक टन गेहूं लैप्स हो गया।

योजना बनी लेटलतीफी

4 करोड़ 36 लाख लाभार्थियों के लिए चल रही खाद्य सुरक्षा योजना लेटलतीफी की योजना बनकर सामने आ रही है। तीन महीने से डिपो से राशन की दुकान तक गेहूं का परिवहन पूरी तरह से बेपटरी है। अफसर योजना के संचालन में नाकामी छुपाने के लिए किसी न किसी महीने के लिए केंद्र को उठाव व वितरण की समय सीमा बढ़ाने के लिए पत्र लिखकर सरकार की किरकिरी करा रहे हैं।

अप्रेल में वितरण के लिए मार्च में गेहूं आवंटित किया गया, लेकिन शत-प्रतिशत उठाव नहीं होने से राशन दुकानों पर गेहूं नहीं पहुंचा। ऐसे में करीब 13 हजार मीट्रिक टन गेहूं का वितरण लाभार्थियों को नहीं हो सका। विभाग ने वितरण की तारीख 5 मई तक बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: इस जिले में 90 हजार लोगों को अब नहीं मिलेगा ‘फ्री’ गेंहू, सरकार ने NFSA से काटा नाम