5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति से लेकर स्पोट्र्स और एजुकेशन पर होगी बाल मेले में चर्चा

  बच्चों से रूबरू होंगे भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना, सांसद बोहरा और शिक्षाविद् श्रवण चौधरी

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Sep 12, 2021

राजनीति से लेकर स्पोट्र्स और एजुकेशन पर होगी बाल मेले में चर्चा

राजनीति से लेकर स्पोट्र्स और एजुकेशन पर होगी बाल मेले में चर्चा

जयपुर। फ्यूचर सोसायटी, एलआईसी और आईडीबीआई बैंक की ओर से आयोजित हो रहे डिजिटल बाल मेले में इस सप्ताह तीन सेशन आयोजित होंगे। सोमवार को हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी और भारतीय पैरालंपिक समिति के मुख्य संरक्षक अविनाश राय खन्ना, बुधवार को जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा और शुक्रवार को सीएलसी इंस्टीटयूट के श्रवण चौधरी बच्चों से रूबरू होंगे। इस सप्ताह बच्चे राजनीति से लेकर खेल और शिक्षा के मैदान में बाजी मारने पर जानी मानी हस्तियों से संवाद करेंगे।
डिजिटल बाल मेले टीम की जाह्नवी शर्मा ने बताया कि बाल मेला के दूसरे सीजन की शुरुआत करते हुए 15 जून को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा था कि इस बार बच्चे 'बच्चों की सरकार कैसी हो?Ó विषय पर चर्चा करें। उन्होंने बच्चों से वादा किया था कि बाल दिवस पर 14 नवंबर को एक दिन का विशेष सत्र राजस्थान विधानसभा में आयोजित किया जाएगा। इस सत्र को लेकर डिजिटल बाल मेला ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब तक विभिन्न प्लेटफॉर्म पर डिजिटल बाल मेला से करीब 45 लाख लोग जुड़ चुके हैं।
एेसे ले सकते हैं बच्चे हिस्सा
डिजिटल बाल मेला सीजन 2 में 'बच्चों की सरकार कैसी हो?Ó की किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसके लिए बच्चे रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट www.digitalbaalmela.com के साथ ही डिजिटल बाल मेला के व्हॉट्सएप नंबर 8005915026 पर भी अपनी एंट्री भेज सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग