29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारी को सम्मान और समानता देने की अनूठी पहल, अब स्टेशन की मालकिन होंगी महिलाएं

गुलाबी नगर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन को उत्तर पश्चिम रेलवे ने संपूर्ण रूप से महिला संचालित रेलवे स्टेशन बनाया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Feb 20, 2018

गुलाबीनगर का गांधीनगर बना देश का पहला 'लेडीज स्पेशल' रेलवे स्टेशन

गुलाबीनगर का गांधीनगर बना देश का पहला 'लेडीज स्पेशल' रेलवे स्टेशन

जयपुर।

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला: क्रिया:।।

कहने का तात्पर्य जिस कुल में नारियों की पूजा होती है वहां देवता का वास होता है। जिस कुल में स्त्रियों की पूजा नहीं होती, वहां सब काम निष्फल होते हैं। हमारे समाज में नारी का महत्व इससे भी लगाया जा सकता है कि आज भी देवियों की पूजा सब लोग करते है फर चाहे हो दुर्गा हो या काली। महिलाओं के प्रति सम्मानता का व्यवहार एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण मुद्दा है। इसी सम्मान को दिलाने और महिला सशक्तिकरण की शुरुआत का जिम्मा उठाया है भारतीय रेल ने।

गुलाबी नगर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन को उत्तर पश्चिम रेलवे ने संपूर्ण रूप से महिला संचालित रेलवे स्टेशन बनाया है। गुलाबी नगर में यह जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। जहां रोजाना 50 से ज़्यादा ट्रेनें यहां से गुजरती है और 25 ट्रेनों का यहां ठहराव भी है।


स्टेशन मास्टर से लेकर पॉइंट्समैन तक महिला कर्मचारी

गांधी नगर रेलवे स्टेशन संपूर्ण रूप से महिला संचालित रेलवे स्टेशन है क्योंकि यहां एक भी पुरुष कर्मचारी नहीं है। यहां पर स्टेशन मास्टर से लेकर पॉइंट्समेन तक महिला कर्मचारी की ही नियुक्ति है। स्टेशन मास्टर के पद पर नीलम जाटव को लगाया है साथ ही गीता देवी, सरोज धाकड़, एंजेला स्टेला को लगाया है। उषा माथुर को मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक , मीना, सुशीला, संतोष, नीलम को उनका सहायक नियुक्त किया है। पॉइंट्समेन में सरोज कंवर , सुगनी देवी, और गेटमैन में संतरा, ललिता, रेखा को लगाया है। आरक्षण पूछताछ में कविता चतुर्वेदी, टिकट चेकिंग में विद्या देवी, महिमा दत्त, वंदना, अपूर्वा और टिकट बुकिंग विभाग में भारती, रेणु, मंजू चौहान को पदस्थ किया है।

सुरक्षा का जिम्मा भी महिला को

स्टेशन पर सुरक्षा का जिम्मा भी महिला सुरक्षाकर्मी को ही दिया है। रेलवे सुरक्षा बल में कविता को निरीक्षक , अनीता, ललिता, सरोज, रीना, कंचन, मनिदा कौर को सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात किया है।

स्वच्छता की एक और पहल

रेलवे स्टेशन पर सभी महिलाओं की स्वच्छता को देखते हुए स्टेशन पर ही सेनेटरी नेपकिन पेड मशीन भी लगाई गयी है। यह महिलाओं में सेनेटरी पेड को इस्तेमाल करने के लिए जागरूकता का एक अच्छा कदम है। यह मशीन गैर सरकारी संगठन आरुषी के साथ सयुंक्त तत्वाधान में महिलाओं को बेहत्तर स्वच्छ संसाधन संसाधन स्टेशन पर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लगाई गई है।


देश का पहला महिला संचालित रेलवे स्टेशन मुंबई का "माटुंगा" स्टेशन

देश का पहला महिला संचालित रेलवे स्टेशन मुंबई का माटुंगा रेलवे स्टेशन है। जहां सभी पदों के लिए 2017 में महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है जो अभी तक संचालित है। माटुंगा रेलवे स्टेशन पर लगभग 30 महिला कर्मचारियों का स्टाफ कार्यरत है। हाल ही में लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में माटुंगा को पहला महिला रेलवे स्टेशन
दर्ज किया गया है।

Story Loader