scriptवेट चाहे बढ़ जाये मगर पेट नही बढ़ना चाहिए | governer meet | Patrika News
जयपुर

वेट चाहे बढ़ जाये मगर पेट नही बढ़ना चाहिए

राज्यपाल कल्याण सिंह ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वे अपनी वर्दी की प्रतिष्ठा को बनायें रखें।

जयपुरJun 23, 2018 / 08:17 pm

rahul

kalyan singh

वेट चाहे बढ़ जाये मगर पेट नही बढ़ना चाहिए

जयपुर


जयपुर, 23 जून। राज्यपाल कल्याण सिंह ने आज प्रोबेशनर्स पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और पुलिस अधिकारियों को सलाह दी कि है कि वे अपनी वर्दी की प्रतिष्ठा को बनायें रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस व पुलिस की वर्दी से अपराधियों को भय और समाज को भयमुक्त होना चाहिए, ऎसा वातावरण आप सभी को बनाना होगा। इस वर्दी की पवित्रता को बनाये रखना है और यह प्रयास करते रहना है कि वर्दी पर किसी प्रकार का कोई दाग न लग पाये। तभी जनता को आप अच्छा शासन दे पाओगे और कानून व्यवस्था को नियंत्रित कर सकेंगे। अपराधियों में भय जरूरी है
राज्यपाल कल्याण सिंह से शनिवार को यहां राजभवन में प्रोबेशनर्स पुलिस अधिकारियों ने मुलाकात की और उनसे संवाद किया। राज्यपाल कल्याण सिंह ने पुलिस अधिकारियों का यह दल सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहा है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि पुलिस की नौकरी कठिन है और कठोर भी है। इसलिए आप सभी समय की पाबन्दी को अपनी जीवनचर्या का अंग बना लें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का अवश्य ध्यान रखे। आधा घंटा अपने लिए समय निकाले और योग करें। राज्यपाल कल्याण सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सलाह दी कि वे चुस्त रहें, दुरूस्त रहें और तनाव से मुक्त रहें। उन्होंने कहा कि वेट चाहे बढ़ जाये मगर पेट नही बढ़ना चाहिए।
सत्रह अधिकारियों के इस दल में दो महिला अधिकारी सहित 9 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी तथा 4 मालद्वीव, 3 भूटान व एक नेपाल के पुलिस अधिकारी थे। ट्यूर के समन्वयक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पवन कुमार ने राज्यपाल कल्याण सिंह को बताया कि अकादमी का यह दल स्टडी-कम-कल्चरल ट्यूर कर रहा है। यह दल 7 जुलाई तक दिल्ली, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश व राजस्थान का दौरा करेगा। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव देबाशीष पृष्टि, विशेषाधिकारी डॉ. अजय शंकर पाण्डेय व परिसहाय जय यादव भी मौजूद थे।

Home / Jaipur / वेट चाहे बढ़ जाये मगर पेट नही बढ़ना चाहिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो