जयपुर

कचरा फैलाने वालों पर अब सीधी कार्रवाई, 17 दिन में वसूल किए 1.70 लाख

Greater Nagar Nigam Jaipur: जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने शहर में कचरा—गंदगी फैलाने वालों पर अब सीधी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए निगम प्रशासन ने स्वच्छता प्रहरी वैन को शहर में उतार रखा है।

2 min read
Oct 18, 2023
कचरा फैलाने वालों पर अब सीधी कार्रवाई, 17 दिन में वसूल किए 1.70 लाख

जयपुर। जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने शहर में कचरा—गंदगी फैलाने वालों पर अब सीधी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए निगम प्रशासन ने स्वच्छता प्रहरी वैन को शहर में उतार रखा है। इस वैन पर लगी टीम ने शहर के अलग—अलग वार्डों में घूमकर कचरा फैलाने वालों से अब तक 1 लाख 70 हजार से अधिक कैंरिग चार्ज वसूल किया।

ग्रेटर नगर निगम ने एक अक्टूबर को स्वच्छता प्रहरी वैन को फील्ड में उतारा है। वैन पर लगी टीम ने ग्रेटर निगम क्षेत्र के वार्डों में घूमकर कचरा फैलाने वालों पर नजर रखी और इस दौरान 1 लाख 70 हजार से भी अधिक कैंरिग चार्ज वसूल किया। एक दिन पहले ही टीम ने प्रताप नगर सेक्टर 8, सांगानेर जोन के वार्ड नं. 103, जगतपुरा जोन, टोंक रोड़ एवं जेएलएन मार्ग पर कार्रवाई की।

2 टीमों में ये अफसर शामिल
निगम अफसरों के अनुसार स्वच्छता प्रहरी वैन के माध्यम से शहर की सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है। नगर निगम ग्रेटर की ओर से 2 टीम गठित की गई है, जो 2 पारियों में कार्य कर रही है। पहली पारी में सफाई निरीक्षक, सफाई कर्मचारी, कॉन्स्टेबल वैन के साथ चल रहे है, जो सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक काम कर रहे है। दूसरी पारी में सफाई निरीक्षक, होम गार्ड, कॉन्स्टेबल सम्मिलित किए गए है, जो शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक काम कर रहे है। दोनों टीम रोटेसन वाईज अलग-अलग जोन में निरीक्षण कर रही है।

कार्रवाई के साथ समझाइश भी
स्वच्छता प्रहरी वैन पर लगी टीम कार्रवाई से पहले लोगों से समझाइश कर रही है। लोगों को खुले में कचरा ना फैलाने, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने को लेकर जागरूक कर रही है। टीम मौके पर जाकर अस्थाई अतिक्रमण भी हटावा रही है। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को जप्त कर कैंरिग चार्ज भी वसूल रही है। इसके अलावा खुले में कचरा फैलाने वालो पर भी कार्रवाई की जा रही है।

बैनर-पोस्टर हटाने में जुटे
स्वच्छता प्रहरी वैन पर लगी टीम कचरा—गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखने के साथ आचार संहिता का उल्लघंन करने वाले अवैध होर्डिग, पोस्टर, बैनर को हटाने का भी काम कर रही है।

Published on:
18 Oct 2023 12:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर