4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथों में लगी पिया के नाम की हल्दी, कल मेहंदी और महिला संगीत

ढोलक की थाप के साथ गानों की आवाज और आंखों में नए जीवन के सपने संजोए 12 दुल्हनों के हाथों में उनके पिया के नाम की हल्दी लग रही थी यह नजारा था मंगलवार को महिला सदन में रहने वाली आवासनियों की हल्दी की रस्म का।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jul 05, 2022

हाथों में लगी पिया के नाम की हल्दी, कल मेहंदी और महिला संगीत

हाथों में लगी पिया के नाम की हल्दी, कल मेहंदी और महिला संगीत

महिला सदन में गूंजेगी शहनाई
आज 12 आवासनियों के हाथों में लगी पिया के नाम की हल्दी
दो दिन बाद होगी शादी
कल मेहंदी और महिला संगीत
जयपुर।
ढोलक की थाप के साथ गानों की आवाज और आंखों में नए जीवन के सपने संजोए 12 दुल्हनों के हाथों में उनके पिया के नाम की हल्दी लग रही थी यह नजारा था मंगलवार को महिला सदन में रहने वाली आवासनियों की हल्दी की रस्म का। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की तहत आने वाले महिला सदन में रह रही 12 आवासनियों के लिए अगले दो दिन बेहद खास हैं क्योंकि इन 7 जुलाई को उनका वह सपना पूरा होगा जिसे वह कब से संजोए बैठी थीं। कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुए इन 12 दुल्हनों का विवाह किया जाएगा।
मंगलवार को इन आवासनियों की हल्दी तेल की रस्म अदा की गई और अब कल महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए महिला सदन की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। महिला सदन में लेडीज संगीत के लिए खासतौर पर स्टेज तैयार करवाया गया है। साथ ही कोरियोग्राफर ने डांस स्टेप्स की प्रेक्टिस करवाई।
जनसहयोग से सफल बनाने का प्रयास
इस आयोजन की तैयारी विभाग काफी दिनों से कर रहा है। विवाह समारोह को सफल बनाने के लिए स्वागत समिति, भोजन व्यवस्था समिति, विवाह व्यवस्था समिति, प्रचार समिति, जलपान व्यवस्था समिति, निमंत्रण पत्र वितरण समिति और प्रोटोकॉल समिति का गठन किया गया था। यह समितियां विवाह समारोह को सफल बनाने के लिए काम कर रही हैं। शादी समारोह के आयोजन में विभाग से तो बजट मिलता ही है साथ ही जनसहयोग भी मिलता है।
महिला सदन की अधीक्षक अजंना मानव ने बताया कि जिन लड़कियों का बचपन महिला सदन में बीता, यहीं रहकर उन्होंने पढ़ाई की और अब सदन से ही दुल्हन बन कर पिया के घर जाएंगी। इनका पाणिग्रहण संस्कार गुरुवार दोपहर तकरीबन दो बजे होगा। विवाह समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शामिल होने की संभावना है। वहीं महिलाबाल विकास मंत्री ममता भूपेश, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, मुख्य शासन सचिव सामाजिक और न्याय अधिकारिता डॉण् समित शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी शिरकत करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग