4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सचिवालय में बारिश के पानी में फिसलने से अधिकारी की मौत

Heavy Rain in Jaipur : शासन सचिवालय ( Secretariat ) में सीढ़ियों से फिसलने से अधिकारी की मौत, शोक सभा आयोजित

2 min read
Google source verification
jaipur

जयपुर। शहर में लगातार तीन दिन से आ रही बारिश के बीच एक बुरी खबर आई है। शासन सचिवालय में बारिश के पानी में फिसलने से एक अधिकारी की मौत हो गई है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शासन सचिवालय में हड़कंप मच गया। वहीं कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर बाद सचिवालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार मृतक कर्मचारी अशोक शर्मा है। वे यहां विधि रचना अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को सुबह 11 बजे जब वे खाद्य भवन की ओर सीढ़ियों से जा रहे थे। इसी दौरान वहां पानी होने से वे फिसल कर गिर गए। जिससे उनके सिर पर चोट लग गई। शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शासन सचिवालय में हड़कंप मच गया। दोपहर 3 बजे शासन सचिवालय में दो मिनट का मौन रखकर अशोक शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई।

सभी गेटों पर तैनात किए गए सफाई कर्मचारी
घटना के बाद सचिवालय के सभी गेटों पर सफाई कर्मचारी तैनात कर दिए गए। सचिवालय के सभी कार्यालयों में लगातार सफाई अभियान चल रहा है। जिससे गलियारों में पानी नहीं रहे। जहां भी पानी जमा हो रहा है उसे तत्काल निकाला जा रहा है।

शिप्रापथ पर हुआ 20 फीट का गड्ढा

लगातार बारिस के चलते शहर में कई जगह सड़क धंस गई है। मानसरोवर, शिप्रापथ पर राधाकृष्ण अपार्टमेंट के पास सड़क पर 20 फीट का गड्ढा हो गया। जिससे वहां लोगों को आने—जाने में भारी परेशानी हो रही है। वहीं चूलगिरी स्थित खानिया बावड़ी में वन विभाग की दीवार गिरने से काफी नुकसान हुआ है। बरसात के चलते शहर में अब तक विद्याधर नगर, शास्त्री नगर में तीन मकानों के गिरने की सूचना है। विद्याधर नगर में मकान गिरने से एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। वहीं एसएमएस अस्पताल के आईपीडी 7 में पानी भर गया। जिससे वहां से मरीजों को बाहर निकाला गया है।

Story Loader