scriptविश्व पर्यावरण दिवस पर हैरिटेज निगम की पहल… सैकड़ों ने किया श्रमदान, नाहरगढ़ की पहाड़ी चमकी | Patrika News
जयपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर हैरिटेज निगम की पहल… सैकड़ों ने किया श्रमदान, नाहरगढ़ की पहाड़ी चमकी

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हैरिटेज नगर निगम ने अनूठी पहल की। नाहरगढ़ की पहाड़ी चमक उठी। करीब आठ किमी के रास्ते को दस जोन में बांटकर हुई सफाई।

जयपुरJun 05, 2024 / 12:54 pm

Ashwani Kumar

जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को हैरिटेज नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया। सैकड़ों लोगों ने दो घंटे श्रमदान किया। इस दौरान आठ किमी का रास्ता और आस पास का हिस्सा चमक उठा।
कनक वृंदावन से लेकर नाहरगढ़ तक दस जोन में बंटे इस क्षेत्र में 20 टन से ज्यादा कचरा निकाला गया।
इस अभियान में निगम के साथ 50 से अधिक सामाजिक और धार्मिक संगठन जुटे।
आयुक्त अभिषेक​ सुराणा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। देश विदेश से पर्यटक जयपुर की एतिहासिक धरोहर को निहारने आते हैं। ऐसे में वे यहां से स्वच्छ छवि अपने साथ ले जाएं, इसके लिए हमें हमारे एतिहासिक स्थलों को साफ रखना होगा। कचरा सड़क पर नहीं डालने की आदत बनानी होगी। आगे भी इस तरह का अभियान चलाएंगे।
इस दौरान वन विभाग के उप वन संरक्षक संग्राम सिंह, नाहरगढ महल अधीक्षक सोहन चौधरी ने भी अपनी टीम के साथ श्रमदान किया।
सफाई व्यवस्था में हो रहा है सुधार
जलमहल की पाल पर समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक बाल मुकुंदाचार्य ने निगम के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा की पिछले चार पांच माह में सफाई व्यवस्था सुधरी है। इस दौरान विधायक और आयुक्त ने पौधारोपण भी किया।
सफाई अभियान में मिले दो देशी कट्टे
वहीं, नाहरगढ़ पर सफाई करते ​हुए निगम की सतर्कता शाखा के सदस्यों को दो देशी कट्टे मिले। उपायुक्त सतर्कता पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दो पुराने देसी कट्टे सड़क किनारे झाड़ियों में दबे हुए थे। कचरा निकालते समय ये भी बाहर आ गए। दोनों देशी कट्टों को स्थानीय ब्रह्मपुरी थाने में जमा करा दिया गया।
श्रमदान में ये रहे सम्मिलित
वायुसेना की टीम, पार्षद भूपेन्द्र मीणा, पार्षद अनिता जैन, वर्क एनजीओ, ग्रीन फॉरेस्ट फाउण्डेशन, होटल एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के राहुल अग्रवाल, मोहन लाल सैनी, संजय खण्डेलवाल, जयपुर व्यापार महासंघ से सुरेश सैनी , नई उमंग से सुशीला कंवर, एनिमल चैरिटी सोसायटी, पात्र, मैजिक बस, हकीकत, सुलभ संस्था, ग्राम भारती सेवा संस्था, सामाजिक अन्वेषण एवं शोध संस्था, एनजीओ और सामाजिक संस्थाएं।

Hindi News/ Jaipur / विश्व पर्यावरण दिवस पर हैरिटेज निगम की पहल… सैकड़ों ने किया श्रमदान, नाहरगढ़ की पहाड़ी चमकी

ट्रेंडिंग वीडियो