11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में स्कूल जा रही छात्रा का किडनेप और फिर गैंगरेप, फंस गए पुलिसकर्मी, पीड़िता ने लगाए ये आरोप..

नाबालिग के साथ अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gangrape Case

जयपुर। नाबालिग के साथ अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस केस में पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लग रहे है। मामला अजमेर जिले के अराई थाना इलाके का है। जहां पर स्कूल में मार्कशीट लेने के लिए जा रही एक बालिका के साथ गैंगरेप की वारदात हुई। पीड़िता की ओर से पुलिस थाने में किडनेप व गैंगरेप की रिपोर्ट दी गई। इसके साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसे इस केस में डराया धमकाया। ऐसे में पीड़िता का कहना है कि पुलिसकर्मी आरोपियों से मिले हुए है। पीड़िता की ओर से इस केस की रिपोर्ट अजमेर एसपी को दी गई है।

पीड़िता ने बताया कि पिछले दिनों वह स्कूल में 12 वीं की मार्कशीट लेने जा रही थी। तभी 4 से 5 युवक और एक महिला मोटरसाइकिल पर आए और उसका अपहरण कर अपने साथ ले गए। बाद में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया गया। बाद में एक युवक और उसकी पत्नी उसे अलग-अलग जगह पर ले गए, जहां उसके साथ रेप किया गया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने आरोपियों से मिली भगत कर उसे डराया-धमकाया और कहा कि उसने आरोपियों के खिलाफ कोई शिकायत दी या बयान दिया तो उसे और उसके परिवार को जान से खत्म कर देंगे। अब एसपी के निर्देश पर अरांई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग