
परकोटे में बाजार व जलमहल पर लगेंगे 705 हेरिटेज लाइट पोल
परकोटे में बाजार व जलमहल पर लगेंगे 705 हेरिटेज लाइट पोल
— प्रमुख सड़कों, गोविंददेवजी मंदिर व जलमहल पर भी लगेंगे हेरिटेज लाइट पोल
— स्मार्ट सिटी के तहत होगा काम
— करीब 6 करोड़ रुपए होंगे खर्च
जयपुर। परकोटे के मुख्य बाजारों, सड़कों के साथ गोविंददेवजी मंदिर के आसपास और जलमहल पर अब हेरिटेज लाइट पोल (Bazaar and Jalmahal Heritage Light Pole) लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के तहत इन पर करीब 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पूरे चारदीवारी क्षेत्र में करीब 703 हेरिटेज लाइट पोल लगाए जाएंगे।
जयपुर स्मार्ट सिटी ने शहर को स्मार्ट और हेरिटेज लुक देने की कवायद शुरू की है, इसके तहत अब पूरे परकोटा क्षेत्र के बाजारों, मुख्य सड़कों, गोविंददेवजी मंदिर के आसपास और जलमहल पर किशनपोल बाजार और चांदपोल बाजार के जैसे हेरिटेज लाइट पोल लगाए जाएंगे। इसे लेकर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से टेंडर जारी कर दिए गए है। इसी माह टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
सभी बाजारों में एक रूपता लाने की कवायद
स्मार्ट सिटी के तहत शहर के किशनपोल बाजार और चांदपोल बाजार में हेरिटेज लाइट पोल लगाए गए हैं, जबकि अन्य बाजारों में अलग पोल लगे हुए है। ऐसे में चारदीवारी क्षेत्र के सभी बाजारों एक जैसा हेरिटेज स्वरूप देने के लिए सभी बाजारों के साथ पर्यटक स्थलों के आसपास एक जैसे हेरिटेज लाइट पोल लगाए जा रहे है।
अगले माह से काम शुरू
स्मार्ट सिटी सीईओ अवधेश मीणा ने बताया कि परकोटा क्षेत्र में बाजारों, सड़कों के साथ जलमहल पर हेरिटेज लुक को बरकरार रखने के लिए हेरिटेज लाइट पोल लगाए जाएंगे। अगले माह से लाइटें लगना शुरू हो जाएगी। लाइटें लगने के बाद पूरे चारदीवारी क्षेत्र में एक जैसा नजर आएगा।
Published on:
08 Jul 2021 08:13 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
