4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heritage Municipal Corporation 20 दिन बाद भी नहीं आए हूपर

Heritage Municipal Corporation जयपुर में घर—घर कचरा संग्रहण करने वाली बीवीजी कंपनी का करार रद्द करने के 20 दिन बाद अभी सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। Door to door garbage collection निगम प्रशासन ने आदर्श नगर जोन और सिविल लाइंस जोन क्षेत्र में नई कंपनी से अनुबंध तो कर लिया, लेकिन अभी पूरे हूपर नहीं आ पाए है।

2 min read
Google source verification
Heritage Municipal Corporation 20 दिन बाद भी नहीं आए हूपर

Heritage Municipal Corporation 20 दिन बाद भी नहीं आए हूपर

Heritage Municipal Corporation जयपुर में घर—घर कचरा संग्रहण करने वाली बीवीजी कंपनी का करार रद्द करने के 20 दिन बाद अभी सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। Door to door garbage collection निगम प्रशासन ने आदर्श नगर जोन और सिविल लाइंस जोन क्षेत्र में नई कंपनी से अनुबंध तो कर लिया, लेकिन अभी पूरे हूपर नहीं आ पाए है। वहीं किशनपोल जोन और हवामहल जोन में री—टेंडर किए गए है। अभी इन सभी जोन क्षेत्र में एक—एक हूपर कचरा संग्रहण में लगे हुए है।

निगम अधिकारियों की मानें तो आदर्श नगर जोन क्षेत्र और सिविल लाइंस जोन क्षेत्र में घर—घर कचरा संग्रहण के लिए हर वार्ड में दो—दो हूपर के लिए टेंडर कर वर्कआॅर्डर दे दिए गए है, इनमें आदर्श नगर जोन में 50 हूपरों के लिए टेंडर किए है, वहीं सिविल लाइंस जोन क्षेत्र में 48 हूपरों के लिए टेंडर किए गए है। इसके लिए संबंधित कंपनी को वर्कआॅर्डर भी जारी कर दिए गए है, लेकिन अभी तक घर—घर कचरा संग्रहण के लिए पूरे हूपर नहीं आ पाए है। सिविल लाइंस जोन क्षेत्र में 20 हूपर लगाए गए है, जबकि निगम ने खुद के यहां 50 से अधिक हूपर लगा रखे है। जबकि आदर्श नगर जोन क्षेत्र में कंपनी ने घर—घर कचरा संग्रहण के लिए अभी तक 10 हूपर ही लगाए है।

हवामहल व किशनपोल में री—टेंडर
हैरिटेज नगर निगम के हवामहल व किशनपाेल क्षेत्र में पहली बार किए गए टेंडर में ठेकेदाराें की ओर से राशि अधिक होने से टेंडर निरस्त करने पड़े। अब निगम ने नए सिरे से री—टेंडर किए है। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 9 पार्षद रजत विश्नोई का कहना है कि निगम ने बिना तैयारी के घर—घर कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया है। इससे घर—घर कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा है। जनता परेशान है, घरों का कचरा सडक पर आ रहा है। इससे जनता भी परेशान है, वहीं वार्ड गंदे हो रहे है। सफाई कर्मचारी भी नहीं है। फिर से कचरा डिपो शुरू हो गए है।

Story Loader