scriptभाजपा के नए अध्यक्ष ने ओम माथुर और वसुंधरा राजे के लिए कह डाली एेसी बात | hindi news, madan lal saini, om prakash mathur, vasundhara raje | Patrika News
जयपुर

भाजपा के नए अध्यक्ष ने ओम माथुर और वसुंधरा राजे के लिए कह डाली एेसी बात

अदालत के निर्णय का सम्मान, रिपोर्ट देख कर ही कुछ कहूंगा- सैनी

जयपुरJul 13, 2018 / 03:02 pm

Arvind Singh Shaktawat

bjp

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सीकर पहुंचे मदन लाल सैनी, देखें स्वागत की तस्वीरें

जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री का बंगला कौनसा होगा और कौनसा नहीं। यह प्रशासनिक विषय है। अदालत ने जो भी निर्णय दिया है, उसका सम्मान करे हुए यही कहूंगा कि एेसे संवेदनशील विषयों पर इसके निर्णय को देख कर ही कुछ कह पाऊंगा। उन्होंने ओम माथुर और वसुंधरा राजे के बीच ट्राइएेंगल में फंसने की बात को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वे सिर्फ भाजपा की सरकार जुटाने के एंगल में लगे हुए हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को मदन लाल सैनी का जन्मदिन सादगी से मनाया गया। एक जवान के शहीद होने के चलते उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय किया। सैनी ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि वे किसी टाईएंगल में नहीं है। ना ओम प्रकाश माथुर और ना ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के टाईएंगल में फंसा हंू। मैं बस एक ही एंगल जानता हूं और वो है मिशन १८० और २५। प्रदेश में निकलने वाली यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि यह शुद्ध रूप से मुख्यमंत्री की यात्रा होगी। इसमें प्रशासन भी साथ रहेगा और पुलिस भी। विपक्ष के कमजोर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में कोई कमजोर नहीं है। चुनाव पूरी तैयारी करके ही लड़ा जाता है। विधानसभा में तीन हजार से ज्याद प्रश्नों को खत्म करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ सवाल काफी पुराने हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आपने किसी सड़क के लिए सवाल लगाया और वह सड़क पहले ही बन गई तो अब उस प्रश्न का कोई औचित्य ही नहीं रहा।
ओम माथुर के नजदीकी माना जाता है सैनी को
मदन लाल सैनी को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद आेम प्रकाश माथुर के नजदीकी माना जाता है। माथुर जब प्रदेश के अध्यक्ष थे तो उनकी टीम में मदन लाल सैनी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया था। सैनी को राज्यसभा सदस्य बनाने में भी ओम प्रकाश माथुर की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। इस बार जब प्रदेश अध्यक्ष के लिए गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम चला था, तब मुख्यमंत्री और ओम माथुर के बीच लम्बी मंत्रणा हुई थी। माना जा रहा है कि ओम प्रकाश माथुर ने ही मदन लाल सैनी का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए बढ़ाया था, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

Home / Jaipur / भाजपा के नए अध्यक्ष ने ओम माथुर और वसुंधरा राजे के लिए कह डाली एेसी बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो