4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saptahik Panchang गणेशजी और माता शीतला की पूजा का मिलेगा मौका, जानें सप्ताह के प्रमुख व्रत—त्यौहार

Hindi Calendar 29 March To 4 April 2021 Hindu Panchang March Last Week April Month Holidays April Month Festivals April Month Vrat Upavas April Month Teej Tyohar Parva April Month Astrological Events April Month Important Days April Month Holiday Hindu Panchang April First Week April First Week Holiday

less than 1 minute read
Google source verification
Hindu Calendar 29 March To 4 April 2021 Saptahik Vrat Tyohar

Hindu Calendar 29 March To 4 April 2021 Saptahik Vrat Tyohar

जयपुर. 29 मार्च से हिंदू पंचांग के पहले महीने यानि चैत्र मास की शुरुआत हो चुकी है। आज चैत्र मास के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि है। हालांकि नव संवत्सर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होगा। यह सप्ताह अर्थात 29 मार्च से 4 अप्रैल तक की अवधि धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिये से बहुत अहम है। चैत्र मास प्रारंभ होने के अलावा इस सप्ताह भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत आएगा। हर माह कृष्णपक्ष में आनेवाली संकष्टी चतुर्थी को चैत्र मास में भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इसके साथ ही सप्ताह में शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी जैसे व्रत अथवा त्योहार रहेंगे। कई जगहों पर शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी बड़े पर्व के रूप में मनाई जाती है। इसमें मां शीतला की पूजा की जाती है और बसोड़ा अर्थात बासा या ठंडा भोजन खाया जाता है।


ज्योतिषीय नजरिये से इस सप्ताह दो शुभ योग बन रहे हैं। अप्रैल के पहले दिन यानि 1 तारीख गुरुवार को सब काम बनानेवाला सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसके बाद सप्ताह के आखिरी में 3 अप्रैल शनिवार के दिन रवियोग बन रहा है।

साप्ताहिक पंचांग 29 मार्च से 4 अप्रैल तक
29 मार्च— सोमवार— चैत्र कृष्णपक्ष प्रतिपदा
30 मार्च— मंगलवार— चैत्र कृष्णपक्ष द्वितिया
31 मार्च— बुधवार— चैत्र कृष्णपक्ष— तृतीया एवं चतुर्थी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत
1 अप्रैल— गुरुवार— चैत्र कृष्णपक्ष— पंचमी
2 अप्रैल— शुक्रवार— चैत्र कृष्णपक्ष— षष्ठी
3 अप्रैल— शनिवार— चैत्र कृष्णपक्ष— सप्तमी— शीतला सप्तमी
4 अप्रैल— रविवार— चैत्र कृष्णपक्ष— अष्टमी— शीतला अष्टमी

सप्ताह के ज्योतिषीय योग
1 अप्रैल— गुरुवार - सर्वार्थसिद्धि योग
3 अप्रैल— शनिवार - रवियोग

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग