4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूरोपियन क्लब रेंजर्स एफसी से खेलेगी भारतीय फुटबॉलर बाला देवी

स्कॉटलैंड के प्रतिष्ठित क्लब रेंजर्स एफसी ने बुधवार को भारत की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की फॉरवर्ड बाला देवी के साथ अनुबंध की घोषणा की है। नवंबर में रेंजर्स में ट्रॉयल में सफल रहने वाली 29 साल की बाला देवी अंतरराष्ट्रीय क्लीयरेंस मिलने पर क्लब से जुड़ेंगी।

2 min read
Google source verification
यूरोपियन क्लब रेंजर्स एफसी से खेलेगी भारतीय फुटबॉलर बाला देवी

यूरोपियन क्लब रेंजर्स एफसी से खेलेगी भारतीय फुटबॉलर बाला देवी

New Delhi। Scotland के प्रतिष्ठित क्लब रेंजर्स एफसी (Rangers FC)ने बुधवार को भारत की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की फॉरवर्ड बाला देवी के साथ अनुबंध की घोषणा की है। नवंबर में रेंजर्स में ट्रॉयल में सफल रहने वाली 29 साल की बाला देवी अंतरराष्ट्रीय क्लीयरेंस मिलने पर क्लब से जुड़ेंगी। दोनों के बीच यह करार 18 महीनों तक के लिए हुआ है। बाला देवी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेशेवर अनुबंध करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी हैं। वह रेंजर्स की पहली एशियाई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर भी हैं। बाला देवी भारतीय की राष्ट्रीय महिला टीम की मौजूदा शीर्ष स्कोरर भी हैं। उन्होंने 2010 से टीम की ओर से 58 मैचों में 52 गोल दागे हैं। वह दक्षिण एशियाई की सबसे अधिक गोल करने वाली फुटबॉल खिलाड़ी हैं।
स्कॉटलैंड में भी गोल कर सकती हूं : बाला देवी
बाला देवी ने कहा है कि वह स्कॉटलैंड में भी गोल कर सकती हैं। बाला देवी ने कहा, मुझे विश्वास था। मैंने 14 साल भारत का प्रतिनिधित्व किया और 17 साल अपने राज्य (मणिपुर) का प्रतिनिधित्व किया। मुझे लगता है कि अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देती हूं तो मैं वहां (स्कॉटलैंड) में भी गोल कर सकती हूं। बाला मौजूदा समय में भारत की महिला फुटबॉल टीम के लिए सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी हैं। वे दक्षिण एशियाई रीजन में सबसे अधिक इंटरनेशनल गोल करने वाली महिला फुटबॉलर हैं। अपने शानदार इंटरनेशनल कॅरिअर में बाला देवी ने भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की कप्तानी भी की है। वह सिर्फ 15 साल की उम्र में पहली बार भारत के लिए खेली थीं। उन्होंने कहा, यह सब तब शुरू हुआ जब मैंने घर में लड़कों के साथ खेलना शुरू किया था। मैं हमेशा से यह मानती आई हूं कि लड़कियां भी खेल सकती है। 2005 में जब मैंने कोरिया में भारत के लिए गोल किया था, तब मुझे अहसास हो गया था कि मैं उनसे भी अच्छा कर सकती हूं।
घरेलू फुटबॉल में भी शानदार रिकॉर्ड
घरेलू फुटबॉल में भी बाला का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने घरेलू आयोजनों में 120 मैचों में 100 से अधिक गोल किए हैं। बीते दो सीजन से वह इंडियन वूमेंस लीग में टॉप स्कोरर हैं। बाला को 2015 और 2016 में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने वूमेंस प्लेअर ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग