3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई का ब्रेक फेल, टमाटर, अदरक के बाद अब हरी मिर्च आउट ऑफ कंट्रोल

महंगाई के कारण थाली से हरी सब्जियां गायब हो रही हैं। लोग अब दाम पूछ कर आगे बढ़ जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 5 Jul 2023, 10:24 AM IST

महंगाई का ब्रेक फेल, टमाटर, अदरक के बाद अब हरी मिर्च आउट ऑफ कंट्रोल

महंगाई का ब्रेक फेल, टमाटर, अदरक के बाद अब हरी मिर्च आउट ऑफ कंट्रोल

Green Chilly Price: महंगाई के कारण थाली से हरी सब्जियां गायब हो रही हैं। लोग अब दाम पूछ कर आगे बढ़ जा रहे हैं। ऐसे में खरीदार तो परेशान हैं ही, लेकिन अब दुकानदार भी त्रस्त होते नजर आ रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि लोग अब कम सब्जी खरीद रहे हैं। ऐसे में उन्हें रोजी-रोटी की दिक्कत हो रही है। हालांकि, आमतौर पर मानसून के मौसम में हरी सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार तो मानो महंगाई का ब्रेक ही फेल गया है। सब्जियों के दाम रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे हैं । टमाटर की कीमत 160 रुपए किलो तक पहुंच गया है। प्याज की कीमतें भी 40 रुपए किलो तक पहुंच चुकी है। अब मिर्च की कीमत भी लोगों को रुलाने लगी है। जयपुर में हरी मिर्च 110 से 120 रुपए किलो बिक रही है।

यह भी पढ़ें : सातवें आसमान पर अदरक, 300 रुपए किलो पार पहुंचे दाम... तोड़ा रिकॉर्ड

टमाटर के बाद मिर्च भी लाल

जो टमाटर एक महीने पहले 10 से 15 रुपए किलो बिक रहा था वह अब 150 से 160 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। टमाटर के बाद मिर्च के दाम ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। मंडी में मिर्च के खुदरा दाम भी 110 से 120 रुपए के पार जा रहे हैं। वहीं, आने वाले दिनों में कीमत और बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि, मंडियो में अभी मिर्च दूसरे प्रदेशों से आ रही है। अधिकांश इलाके में बारिश की वजह से फसल प्रभावित हो रही है। वहीं, बारिश से ट्रांसपोर्टेशन भी प्रभावित हो रहा है। जिसकी वजह से सब्जियों की कीमत बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें : टमाटर के बाद थाली से जीरा गायब...900 रुपए प्रति किलो तक पहुंचे दाम

अगले 15 दिनों में कीमतें और बढ़ेगी

जयपुर सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल मार्केट के अध्यक्ष राहुल तंवर का कहना है कि अगले 15 दिनों में कीमत और बढ़ेगी। वहीं, 15 अगस्त के बाद कीमत में कमी ने की संभावना है। बारिश के कारण टमाटर समेत हरी सब्जियों की कमी है। 15 अगस्त के बाद जब नया माल आएगा तब कीमत कम होने की उम्मीद है।