3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ginger Price High: सातवें आसमान पर अदरक, 300 रुपए किलो पार पहुंचे दाम… तोड़ा रिकॉर्ड

आसमान छूती अदरक की कीमतों ने चाय और सब्जी का जायका बिगाड़ दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 29 Jun 2023, 10:41 AM IST

सातवें आसमान पर अदरक, 300 रुपए किलो पार हुए दाम...दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

सातवें आसमान पर अदरक, 300 रुपए किलो पार हुए दाम...दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

आसमान छूती अदरक की कीमतों ने चाय और सब्जी का जायका बिगाड़ दिया है। मंडियों में अदरक की कीमत 300 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल इसी सीजन में अदरक की कीमत 30 से 40 रुपए प्रति किलो थी। बेमौसम बरसात ने अदरक की खेती करने वाले किसानों को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, इसकी वजह से अदरक के दाम में तेजी से उछाल आया है, जिसकी वजह से किसान अपने नुकसान की भरपाई भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : टमाटर, अदरक, पालक सब 100 पार... हरी सब्जियों के दामों ने पकड़ी रफ्तार

लगातार बढ़ रही है अदरक की कीमतें

जयपुर फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष राहुल तंवर का कहना है कि लहसून व अदरक की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अदरक का स्टॉक भी नहीं कर सकते हैं। जनवरी से अप्रेल तक अदरक का सीजन होता है, इस दौरान बाजार में सबसे ज्यादा आवक होती है। किसान अगस्त और सितंबर में अदरक की बुवाई करते हैं। नई फसल की आपूर्ति जनवरी से शुरू होती है। ऐसे में कीमतों में गिरावट की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें : काजू कारखानों में शट डाउन, अधिक उत्पादन से दामों में भारी गिरावट

मंहगाई कम होनी चाहिए

सब्जी कारोबारी महेश का कहना है कि हर सब्जी के दाम में वृद्धि हुई है। चाहे टमाटर हो या फिर अदरक या फिर पालक। इसका कारण अलग-अलग स्थानों पर हो रही बरसात है और अधिकांश सब्जियां वर्तमान में बाहर से ही आ रही है, जिस कारण से महंगाई ज्यादा है। दुकान पर ग्राहक काम आ रहे है, जिससे बिक्री प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें : 1 जुलाई से कई बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

2008 में थे अदरक के सबसे ज्यादा दाम

2008 और 2009 में अदरक के दाम सबसे ज्यादा बढ़े थे। उस दौरान एक किलो अदरक का थोक दाम 150 से 200 रुपए प्रति किलो था, लेकिन पिछले साल अदरक की खपत अधिक नहीं होने से इस बार किसानों ने अदरक की फसल ज्यादा नहीं लगाई। नतीजतन, अदरक की आपूर्ति कम होने से इसके दाम आसमान छूने लगे हैं। मंडी में अदरक का भाव 300 रुपए के पार हो चुका है। खुले बाजार में अदरक बहुत महंगे दाम पर बिक रही है। वहीं, हरी सब्जियों के दाम में भी उछाल आया है।