
टमाटर, अदरक, पालक सब 100 पार... हरी सब्जियों के दामों ने पकड़ी रफ्तार
पिछले दस दिनों में हरी सब्जियों की कीमतों में इस कदर वृद्धि हुई है कि लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया है। टमाटर, अदरक और पालक ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। अन्य सब्जियों के दामों ने भी रफ्तार पकड़ रखी है और 100 का आंकड़ा छूने को बेताब दिख रहे है। टमाटर के दामों में यह तेजी पांच सालों बाद देखी गई है। इससे पहले 2018 में टमाटर 100 रुपए प्रति किलो बिका था। जहां पेट्रोल की कीमत 109 रुपए के आसपास है, वहीं टमाटर 120 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है।
इस वजह से बढ़ा है टमाटर का दाम
सब्जी विक्रेता महेश कुमार ने बताया कि बरसात की वजह से टमाटर बहुत जल्दी खराब हो रहा है। इसकी आवक भी कम हो रही है इस वजह से दाम बढ़ा है और यह अगले चार-पांच दिन तक 100 से 120 रुपए के बीच ही रहेगा। हमें भी पीछे से बढ़े हुए दाम में टमाटर मिल रहा है। मजबूरी में इतना महंगा बेचना पड़ रहा है। टमाटर में तेजी की वजह से बिक्री कम हुई है। पहले जहां हर दिन 50 से 60 किलो टमाटर बिक जाया करता था, अब 10 किलो भी बेचना मुश्किल हो रहा है। टमाटर के बाद अदरक सबसे ज्यादा महंगा है। 70 रुपए में 250 ग्राम धनिया बिक रहा है।
Published on:
28 Jun 2023, 11:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.